जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने इस खास अंदाज में की टीम इंडिया की तारीफ, विराट कोहली के लिए लिखा स्पेशल नोट, कहा – बेस्ट स्क्रिप्ट राइटर हैं भगवान

Anushka Sharma: ICC वर्ल्डकप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर भारतीय टीम ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है. बुधवार को भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन ने क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह दोगुना कर दिया है. वहीं विराट कोहली ने ODI मैचों में 50वां शतक लगाकर क्रिकेट के भगव

By Sakshi Pandey · 16/11/2023

Anushka Sharma: ICC वर्ल्डकप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर भारतीय टीम ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है. बुधवार को भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन ने क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह दोगुना कर दिया है. वहीं विराट कोहली ने ODI मैचों में 50वां शतक लगाकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ऐसे में विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की खुशी का ठिकाना नहीं है.

अनुष्का ने शेयर की स्टोरी

अनुष्का शर्मा ने बुधवार को देर रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करके पति विराट कोहली की खूब तारीफ की है. इसी के साथ अनुष्का ने टीम इंडिया को मुबारकबाद भी दी है. अनुष्का ने लिखा, भगवान सबसे अच्छे स्क्रिप्ट राइटर हैं. तुम्हारे प्यार को पाने के लिए मैं उनकी बहुत आभारी हूं. तुम्हें हर दिन पहले से अधिक मजबूत होते हुए देखना और तुम जो चाहते हो वो सबकुछ हासिल करते हुए देखना बेहद शानदार अनुभव है. तुम अपने और खेल के प्रति हमेशा ईमानदार रहे हो. सचमुच तुम भगवान के बच्चे हो. इसी के साथ अनुष्का ने विराट की तस्वीर भी लगाई है. जिसमें विराट भगवान को धन्यवाद कहते दिखाई दे रहे हैं. वहीं विराट के पीछे बड़े अक्षरों में लिखा है, 50 ODI शतक.

टीम इंडिया को दी शाबाशी

अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के अलावा पूरी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है. ऐसे में भारतीय टीम की तस्वीर के साथ अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, ये गन टीम. साथ ही अनुष्का ने नीले रंग के दिल वाला इमोजी भी लगाया है. वहीं मैन ऑफ द मैच बने मोहम्मद शामी को भी अनुष्का ने तारीफ की है.

अनुष्का ने बढ़ाया टीम का हौंसला

बुधवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में अनुष्का शर्मा ने टीम इंडिया को जमकर चीयर किया था. इस दौरान अनुष्का पति विराट की उपलब्धियों पर जश्न मनाती भी दिखी थीं. स्टेडियम में बैठी अनुष्का की खुशी किसी से छिपी नहीं थी. खबरों की मानें तो अनुष्का प्रेग्नेंट हैं. मगर इसके बावजूद विराट का हौंसला बढ़ाने के लिए अनुष्का मैदान में मौजूद थीं. अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्दी ही झूलन गोस्वामी की फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी. जोकि क्रिकेट पर ही आधारित है.

ये भी पढ़ें – टाइगर 3 में सलमान और शाहरुख ने दोहराया फिल्म शोले का एपिक सीन, थिएटर में बैठे लोगों को आई जय और वीरु की याद, जमकर मारी सीटी

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full