Anushka Sharma: बेंगलुरु में बैडमिंटन खेलते नजर आए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, फैंस को मिला बेस्ट सरप्राइज

Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है. दोनों के फैंस इन्हें विरुष्का कहकर बुलाते हैं. वैसे तो दोनों कपल्स को इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच में एक साथ स्पॉट किया जा रहा है. जहां विराट कोहल

By ·

Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है. दोनों के फैंस इन्हें विरुष्का कहकर बुलाते हैं. वैसे तो दोनों कपल्स को इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच में एक साथ स्पॉट किया जा रहा है. जहां विराट कोहली आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी कर रहे हैं. वहीं अनुष्का भी स्टेडियम में विराट को चियर्स करने जाती हैं. हालांकि बेंगलुरु की गलियों में विराट और अनुष्का के अपोसिट अपीयरेंस ने फैंस को हैरान कर दिया है.

दरअसल विराट और अनुष्का एक ब्रांड का प्रमोशन करने के लिए बेंगलुरु पहुंचे थे. जहां अनुष्का ने विराट के फैंस के साथ बैडमिंटन खेला. तो वहीं विराट कोहली पत्नी अनुष्का को चियर्स करके उनका हौंसला बढ़ाते नजर आए. साथ ही अनुष्का ने भी बैडमिंटन में विराट के फैंस को मात दे दी. यही नहीं बेंगलुरु की सैर के दोनो कपल्स ने कई सोसायटियों और ऑफिस में पहुंच कर लोगों को हैरान कर दिया. अचानक विराट और अनुष्का को सामने देखकर फैंस भी उनके साथ सेल्फी लेने में जुट गए. वहीं विराट और अनुष्का ने लोगों को डेली स्पोर्ट्स एक्टिविटी करने के लिए भी प्रेरित किया है.

बता दें कि, विराट और अनुष्का की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. वहीं अनुष्का ने भी विराट का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में खेल के महत्व पर बात करते हुए विराट कह रहे हैं कि, “मुझे पता है कि आज सोमवार है. आप सभी ऑफिस में कठिन परिश्रम कर रहे हैं. लेकिन आपको अपने डेली शेड्यूल में से कुछ समय निकाल कर गेम खेलने या वर्कआउट करने जैसी कुछ फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए. आप रोज जो कुछ भी करते हैं. उसमें स्पोर्ट्स को भी शामिल कर लें.”

ये भी पढें – Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने मुंबई में खरीदा 37.80 करोड़ का लक्जरी अपार्टमेंट, बहन शाहीन को गिफ्ट किए 7.68 करोड़ के दो फ्लैट

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनुष्का जल्दी ही प्रोसित गोस्वामी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में अनुष्का मशहूर भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार अदा करेंगी. वहीं फिल्म को फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें