विराट कोहली के अच्छे प्रर्दशन की अनुष्का ने की तारीफ, सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल जताया अपना प्यार

Anushka Sharma Post: इंडिया और श्रीलंका के तीसरे वनडे मैच में इंडिया ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इसके साथ ही बीते मैचें में विराट ने भी जबर्दस्त परफॉर्म किया। विराट कोहली ने 166 रन 110 गेंदों में बनाकर नॉटआउट रहे। इस सेंचुरी के साथ ही विराट में कई रिकॉर्ड भी तोड़ डाले। उनकी [...

By Akanksha Pandey · 16/1/2023

Anushka Sharma Post: इंडिया और श्रीलंका के तीसरे वनडे मैच में इंडिया ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इसके साथ ही बीते मैचें में विराट ने भी जबर्दस्त परफॉर्म किया। विराट कोहली ने 166 रन 110 गेंदों में बनाकर नॉटआउट रहे। इस सेंचुरी के साथ ही विराट में कई रिकॉर्ड भी तोड़ डाले। उनकी इस बेमिसाल पारी के लिए उनके फैंस और सेलेब्स ने जमकर तारीफ़ की है और उन्हें शुभ कामनाएं भी दे रहे हैं। इसी दौरान विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा का भी एक पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट में अनुष्का ने विराट पर अपना प्यार जताया है। इंटरनेट की दुनिया में ये काफी वायरल हो रहा है।

Anushka Sharma and Virat Kohli

अनुष्का शर्मा का पोस्ट

“विरुष्का” यानी विराट और अनुष्का । इन दोनो की जोड़ी जितनी खूबसूरत है उतनी ही उनके पोस्ट से भी पता चलता है। दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए दिखते हैं। लेकिन इस बार अनुष्का ने अपना प्यार जाहिर किया है जिसे देखकर फैंस भी aww… करने पर मजबूर हो जाएंगे।

दरअसल अनुष्का शर्मा ने हाल ही में विराट कोहली की तारीफ करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में विराट की तस्वीर है। वो नीचे कैप्शन में लिखती हैं ‘ क्या आदमी है यार, क्या शानदार पारी खेली है।’ इस स्टोरी के साथ में उन्होंने सेलिब्रेशन इमोजी भी लगाया है। वैसे विराट जब भी अच्छा परफॉर्म करते हैं अनुष्का उन्हें चीयर अप जरूर करती हैं।

अनुष्का का वर्कफ्रंट

“विरूष्का” अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं। दोनो ने 2017 में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। फैंस विराट और अनुष्का की जोड़ी को काफी पसंद भी करते हैं। बात करें अनुष्का की फिल्मों की तो वो अभी काफी समय से फिल्मों में नजर नहीं आईं हैं। लेकिन जल्दी ही अनुष्का नेटफ्लिक्स की फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस में नजर आएंगी। इस मूवी में वो क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full