अनुराग कश्यप ने पीएम के सुझाव पर दे डाली अपनी नसीहत कहा– “4 साल पहले कहा होता तो हालात कुछ और होते।”

डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपने बेबाक अंदाज के लिए हमेशा मीडिया में छाए रहते हैं। शायद यही वजह है की उनकी फिल्मों में भी उनका अक्स नजर आता है। बात करे अनुराग कश्यप की तो वो हमेशा से ही सेंसरशिप और बायकॉट गैंग से लड़ते रहते हैं। आजकल अनुराग अपनी नई फिल्म “ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे [...]

By Akanksha Pandey · 19/1/2023

डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपने बेबाक अंदाज के लिए हमेशा मीडिया में छाए रहते हैं। शायद यही वजह है की उनकी फिल्मों में भी उनका अक्स नजर आता है। बात करे अनुराग कश्यप की तो वो हमेशा से ही सेंसरशिप और बायकॉट गैंग से लड़ते रहते हैं। आजकल अनुराग अपनी नई फिल्म “ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत ” के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही अनुराग ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी अपना सुझाव दे डाला।

Bollywood News

प्रेस ने पूछा पॉलिटिकल सवाल

पिछले हफ्ते गुरुवार को अनुराग अपनी नई फिल्म “ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत ” के प्रमोशन के लिए आए थे। इसी बीच एक पत्रकार ने उनसे एक सवाल पूछा गया की अभी हाल ही में देश के प्रधानमंत्री ने कहा था की कोई भी नेता उठकर किसी भी फिल्म के बारे में बोलने लगता है। नतीजा ये बड़बोलापन टीवी पर सारा दिन दिखाया भी जाता है। लोगों को ऐसे टिप्पणियों से बच के रहना चाहिए। ऐसे में आप इसपर क्या कहना चाहेंगे। आपको क्या लगता है की पीएम मोदी के इस बयान से बॉलीवुड बायकॉट का जो असर है वो कम होगा ? क्या लोग उनके इस संदेश को गंभीरता से लेंगे क्योंकि इससे पहले ऐसा बयान किसी भी पॉलिटिकल लीडर की तरफ से नहीं आया है?

अनुराग ने दिया धड़ले से जवाब

Anurag Kashyap

अनुराग ने सवाल को गंभीरता से सुनकर उसपर तीखा सा जवाब दिया ,“ अगर मोदी जी ये बात 4 साल पहले कहते तो मुझे लगता है की इसका कुछ असर तो जरूर होता। लेकिन अब मौजूदा सिचुएशन को देखकर ऐसा नहीं लगता की कोई असर होगा।” आगे अनुराग ने कहा ,“ अब चीज़ें हाथ से बहुत आगे निकल चुकी है। जब आप चुपचाप पक्षपात और नफ़रत को पनपते देखते हो तो उसके बाद उसका असर खत्म हो जाता है। अब ये इतनी ज्यादा जकड़ चुकी है की मॉब बाहर निकल चुका है।

आपको बता दें बॉलीवुड में लंबे समय से बायकॉट का ट्रेंड चल रहा है। शाहरुख खान, अमीर खान के अलावा सलमान खान और अक्षय कुमार को भी इन बायकॉट ट्रेंड को झेलना पड़ा है। इस चलन की वजह से कई सेलिब्रिटीज को काफी नुकसान का भी सामना करना पड़ा है। कुछ यूजर्स ने तो ब्लेम गेम भी खेला है।

अनुराग कश्यप की बात करें तो वो पहले भी अपने बयानों को लेकर निशाने पर आए हैं। उन्होंने पहले भी पॉलिटिकल मैटर्स पर और बॉलीवुड के बदलते मूड पर बयान दे चुके हैं। इसके पहले भी नरेंद्र मोदी से जुड़ी बातों पर टिप्पणी की है और विवादों में फस चुके हैं। उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्मों से खूब नाम कमाया है । उनकी फिल्में गैंग्स ऑफ वासेपुर, ब्लैक फ्राइडे ,अगली आदि ने अपना अलग ही स्टैंडर्ड सेट किया हुआ है। उनकी आने वाली फिल्म “ ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत ” में अलाया एफ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। ये फिल्म 3 फरवरी 2023 को रिलीज होगी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full