‘अनुपमा’ फेम निधि शाह ने अपने ब्रेकअप पर की बात, कहा- ‘मैं खुश हूं…’

Nidhi Shah Latest Interview: टीवी का अब तक का सबसे पॉपुलर शो ‘अनुपमा' आज घर-घर में फेमस है। शो में किंजल का किरदार निभाने वाली निधि शाह ने अपने हालिया इंटरव्यू में हरिश चंदनानी संग अपने ब्रेकअप पर बात की है और बताया है कि अब हरीश संग उनका रिश्ता कैसा है। Nidhi Shah ने [...]

By Team Khana Talkies · 11/2/2023

Nidhi Shah Latest Interview: टीवी का अब तक का सबसे पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ आज घर-घर में फेमस है। शो में किंजल का किरदार निभाने वाली निधि शाह ने अपने हालिया इंटरव्यू में हरिश चंदनानी संग अपने ब्रेकअप पर बात की है और बताया है कि अब हरीश संग उनका रिश्ता कैसा है।

Nidhi Shah ने हरीश चंदनानी संग ब्रेकअप पर की बात

दरअसल, ‘ईटाइम्स’ संग एक खास बातचीत में निधि ने अपने नौ साल के रिलेशनशिप पर बात करते हुए कहा, ”मैं खुशी से सिंगर रह रही हूं। हरीश और मैं नौ साल रिश्ते में थे, लेकिन जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, तो आपको पता चलता है कि आप दोनों एक-दूसरे से कितने अलग हैं। कोई कड़वाहट नहीं है। हम अच्छे दोस्त हैं और रहेंगे।”

Nidhi Shah का वर्क फ्रंट

निधि के करियर की बात करें, तो वह इस वक्त शो ‘अनुपमा’ में नजर आ रही हैं। हालांकि, दिसंबर-जनवरी के आसपास वह बहुत कम दिखाई दी थीं। एक्ट्रेस ने बताया था कि वह बीमार थीं जिस वजह से उन्होंने ज्यादा शूटिंग नहीं की थी। उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में बताते हुए कहा था, ”मैं गलत समय पर खाना खाती थी। मुझे खाली पेट चाय पीने की आदत है, जिससे मेरे स्वास्थय पर भी बहुत असर पड़ा, लेकिन अब मैं ठीक हूं।”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full