Shark tank India 2: अमन गुप्ता को आड़े हाथ लिया अनुपम मित्तल ने, कहा – “राजा वाजा की बातें छोड़ो ये सब खुद की बड़ाई की बातें हैं।”

शार्क इंडिया 2: जबसे ये शो ऑन एयर हुआ दिन प्रति दिन सुर्खियां बटोर रहा है। पिचर्स को ऑफर देना ,मेलोड्रामा इन सबका कॉम्बो लिए शार्क इंडिया 2 को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस बार एक से बढ़कर एक एंटरप्रेन्योर आ रहे हैं और कमाल दिखा रहे हैं। शार्क्स को बिजनेस में [...]

By Akanksha Pandey · 18/1/2023

शार्क इंडिया 2: जबसे ये शो ऑन एयर हुआ दिन प्रति दिन सुर्खियां बटोर रहा है। पिचर्स को ऑफर देना ,मेलोड्रामा इन सबका कॉम्बो लिए शार्क इंडिया 2 को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस बार एक से बढ़कर एक एंटरप्रेन्योर आ रहे हैं और कमाल दिखा रहे हैं। शार्क्स को बिजनेस में इन्वेस्ट करने में मजा भी आ रहा है। कभी कभी बिजनेसेस को अपनी तरफ करने के चलते थोड़ी खींचतान भी चलती रहती है। लेकिन इस बार बात हद से पार हो गई। दो जज अनुपम मित्तल और अमन गुप्ता के बीच जवाबी जंग छिड़ गई है।

Shark Tank 2

मुद्दा क्यों गरमाया

इस बार शो में श्याम जैन और सनी जैन ने अपने सोप के ब्रांड की पिचिंग की है। ऑफर को सुनकर अलग अलग जजेस ने अपना अपना ऑफर सुनाया। तभी अमन गुप्ता ने अपना ऑफर देते हुए कहा,“ मैं अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी साइट्स का राजा हूं।” ये बात सुनते ही अनुपम मित्तल बीच में बोल पड़ते हैं, “ राजा वाज़ा छोड़ो ” और पीयूष बंसल के साथ 60लाख रूपए के बदले 10% इक्विटी का ऑफर देते हैं। अनुपम साथ में टेक्नोलॉजी की भी बात करते हैं की उन्होंने उसे अच्छे से समझा है। तभी अमन,अनुपम की टेक्नोलॉजी वाली बात पर तंज कसते हुए कहते हैं की उनमें से कुछ कंपनियां तो बंद भी पड़ गई होंगी।

Anupam Mittal

अनुपम मित्तल भी जवाबी जंग में करारा जवाब देते हैं और कहते हैं ,“ ये क्या कह रहे हैं इन्हें भी नहीं पता। बस काउंटर फायर करने के लिए कुछ भी बोल रहे हैं।” अमन भी बोलते हैं ,“ हां उन्हें कुछ नहीं पता। हम तो नादान बंदे हैं।” अनुपम अंत में बोलते हैं,“ अब बकवास करोगे तो यही रियलाइजेशन होगा।”

Aman Gupta

शो में बाकी जजेस कुछ खास नहीं बोल पाते। अमित कहते हैं की वो तो क्रॉस फायर में फस गए हैं। नमिता कहती है की ये वापिस से फिर शुरू हो गए। अंत में श्याम जैन और सनी जैन अमन गुप्ता की डील को लेते हैं लेकिन 60लाख रूपये के बदले 4% इक्विटी देते हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full