Breaking: लोगों पर चढ़ा राम भक्ति का खुमार, फ्लाइट में लगाए जय श्री राम के नारे, Anupam Kher ने दिखाई झलक

Ram Mandir: 22 जनवरी का लोग बरसों से इंतजार कर रहे थे. वहीं ये इंतजार अब खत्म हो चुका है. अयोध्या में रामलला विराजमान होने वाले हैं. ऐसे में राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा से पहले समूची देश राम के रंग में रंग चुका है. जिसकी एक झलक अनुपम खेर ने भी अपने सोशल [...]

By Sakshi Pandey · 22/1/2024

Ram Mandir: 22 जनवरी का लोग बरसों से इंतजार कर रहे थे. वहीं ये इंतजार अब खत्म हो चुका है. अयोध्या में रामलला विराजमान होने वाले हैं. ऐसे में राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा से पहले समूची देश राम के रंग में रंग चुका है. जिसकी एक झलक अनुपम खेर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. इस वीडियो में लोग फ्लाइट में बैठकर जय श्री राम के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं.

फ्लाइट में उमड़ी राम की भक्ति

अनुपम खेर बीते दिन ही मुंबई से अयोध्या के लिए निकल चुके हैं. ऐसे में अयोध्या नगरी में एंट्री करते ही अनुपम खेर ने हवाई जहाज से अयोध्या की झलक दिखाई है. वहीं वीडियो में अनुपम खेर फैंस से बातचीत करते नजर आते हैं. तभी उनके बैकग्राउंड में लोग जय श्री राम के नारे लगाना शुरु कर देते हैं. वहीं फ्लाइट में राम के साथ-साथ हनुमान का भी जयकारा गूंजने लगता है. इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा कि, ‘सब राम भक्तों के साथ मैं अयोध्या में पहुंच गया हूं. हवाई जहाज में कमाल की भक्ति का वातावरण था. कीर्तन, राम जी की जय जय की गूंज. वाह! हम धन्य हैं. हमारा देश धन्य है. जय श्री राम’.

वायरल हुआ वीडियो

अनुपम खेर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. ऐसे में कई राम भक्तों ने वीडियो को जय श्री राम लिखकर अपनी भक्ति का परिचय दिया है. बता दें कि अनुपम खेर के अलावा रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए कई मशहूर हस्तियां सोमवार की सुबह की अयोध्या के लिए रवाना हो गई हैं. अमिताभ बच्चन से लेकर अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, माधुरी दीक्षित, और कंगना रनौत जैसे कई सितारों ने अयोध्या का रुख कर लिया है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full