‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ के मंच से अनु मलिक ने साझा किया मुश्किल दौर की यादें, कहा “परिवार उनका पिलर है”

TV News : वैसे तो जिंदगी में जीते जाना और मुश्किलें एक दूसरे के साथी हैं। जो चलता है वो थकता भी है सभलता भी है, गिरता है और फिर उठता है। लेकिन जीवन में थकना माना है। कहते हैं जो हार गया समझो वो जीना भूल गया। मुश्किलें हर किसी की लाइफ में आती [...]

By Akanksha Pandey · 15/1/2023

TV News : वैसे तो जिंदगी में जीते जाना और मुश्किलें एक दूसरे के साथी हैं। जो चलता है वो थकता भी है सभलता भी है, गिरता है और फिर उठता है। लेकिन जीवन में थकना माना है। कहते हैं जो हार गया समझो वो जीना भूल गया। मुश्किलें हर किसी की लाइफ में आती हैं। फिर चाहे वो सेलिब्रिटीज ही क्यू ना हो। मुश्किल वक्त इंसान को बनाते हैं। इंडस्ट्री के म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनु मलिक भी अछूते नहीं हैं। उन्होंने इस बात का खुलासा सारेगामापा लिटिल चैंप्स के मंच से कही। अनु मलिक शो में जज की भूमिका में है।

SaReGaMaPa little Champs

‘परिवार मेरा पिलर’

सारेगामापा लिटिल चैंप्स एक सिंगिंग रियलिटी शो है जिसमे हाल ही में एक फैमिली वीक आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में फैमिली का मैसेज भी दिखाया जायेगा। इस फैमिली वीक में अनु मलिक के परिवार भी मौजूद होगा। उनके परिवार ने बताया की अनु मलिक एक स्ट्रॉन्ग पर्सन हैं। उन्होंने लाइफ में बहुत कठिन समय भी देखा है लेकिन कभी हार नहीं मानी।

Anu Malik

फैमिली वीक के मैसेज को देखकर अनु मलिक अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए और अपने मुश्किल दिनों की बात भी की। उन्होंने कहा ‘ परिवार उनका पिलर है, जिसने मुश्किल समय में उन्हें खड़ा होना सिखाया है’।

आगे अनु मलिक ने कहा, ‘ मैं इस वीटी के लिए सारेगामापा टीम को थैंक यू कहना चाहूंगा। ये काफी सरप्राइजिंग था। मैने अपनी लाइफ में मुश्किल समय देखा है। मैं आज जो कुछ भी हूं परिवार और बच्चों की वजह से हूं।

आगे अनु मलिक ने ये भी कहा की मेरी फैमिली का पिलर, मेरी स्ट्रेंथ मेरी पत्नी और बेटियां हैं। मैं अगर आज जिंदा भी हूं तो उनकी वजह से ही हूं। मैं मानता हूं की अगर परिवार आपके साथ है तो आप दुनिया में कुछ भी अचीव कर सकते हो।

Me too के ट्रेंड में अनु मलिक भी फसे थे

आपको बताते चलें की साल 2018 में Me too काफ़ी ट्रेंडिंग था। इसी ट्रेंड में अनु मलिक का भी नाम आया था। अनु मलिक पर सिंगर श्वेता पंडित, नेहा भसीन और सोना महापात्रा जैसे कई महिला गायकों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मुद्दे पर अलीशा चिनॉय ने सपोर्ट किया था उन सिंगर्स का।

बाद में 17 जनवरी 2020 को नैशनल वूमेन कमीशन ने प्रूफ्स की कमी होने के चलते अनु मलिक के ऊपर लगे आरोपों को खारिज़ करना पड़ा था। अब अनु मलिक नई शुरूवात के साथ नया अध्याय लिखने को तैयार हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full