Anu Kapoor सीने में दर्द के कारण हॉस्पिटल में हुए एडमिट, अंडर ऑब्जर्वेशन में एक्टर

Anu Kapoor Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनु कपूर (Anu Kapoor) की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। बताया जा रह है कि उनके सीने में दर्द की शिकायत थी, जिस कारण उन्हें एडमिट करवाया गया। हालांकि, डॉक्टर्स का कहना है कि अभी उनकी हालत पहले से

By Team Khana Talkies · 27/1/2023

Anu Kapoor Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनु कपूर (Anu Kapoor) की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। बताया जा रह है कि उनके सीने में दर्द की शिकायत थी, जिस कारण उन्हें एडमिट करवाया गया। हालांकि, डॉक्टर्स का कहना है कि अभी उनकी हालत पहले से ठीक है।

Anu Kapoor Health Update

हॉस्पिटल में एडमिट हुए अन्नू कपूर

बता दें कि अनु कपूर को सुबह ‘गंगाराम’ हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. अजय ने दिया है। उनके मुताबिक, अनु कपूर को सीने में परेशानी के चलते एडमिट किया गया था। अभिनेता का ट्रीटमेंट कार्डियोलॉजी डॉ. सुशांत कर रहे हैं। इस समय अनु कपूर स्टेबल हैं और रिकवर कर रहे हैं।

अनु कपूर अंडर ऑब्जर्वेशन में

अनु कपूर मैनेजर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एक्टर अभी अंडर ऑब्जर्वेशन में हैं। उन्होंने कहा, ”अन्नू कपूर को चेस्ट कंजेशन हुआ था। इसी के कारण उन्हें सीने में दर्द की दिक्कत थी। फिलहाल, अभिनेता को अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है। अन्नू कपूर को आज सुबह-सुबह ही हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जिसके बाद अब उनकी हालत में सुधार देखा गया है। अन्नू कपूर खाना भी खा रहे हैं और सभी से बात भी कर रहे हैं।”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full