Bigg Boss 17: ‘डर लगता है कि कहीं….’ विक्की जैन से झगड़े के बीच ईशा मालवीय से बोलीं अंकिता लोखंडे

‘बिग बॉस 17' में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच लगातार झगड़ा हो रहा है. हाल ही में इस शो का नया प्रोमो आया. इस प्रोमो में अंकिता ईशा से कह रही हैं कि उन्हें विक्की को खोने का डर है. ये सब पुराने बैगेज की वजह से हो रहा है. Bigg Boss 17: [...]

By Shaikh Almina · 16/1/2024

‘बिग बॉस 17’ में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच लगातार झगड़ा हो रहा है. हाल ही में इस शो का नया प्रोमो आया. इस प्रोमो में अंकिता ईशा से कह रही हैं कि उन्हें विक्की को खोने का डर है. ये सब पुराने बैगेज की वजह से हो रहा है.

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17′ (Bigg Boss 17) में आने के बाद अगर किसी के रिलेशनशिप पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है तो वो अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) हैं. शो में अंकिता ने पति विक्की जैन के साथ धांसू एंट्री मारी थी लेकिन शो के बीतते दिनों के साथ दोनों के प्यार की जगह लोगों को खूब झगड़ा देखने को मिला. यहां तक कि अंकिता की सास ने आकर एक्ट्रेस को ही फटकारा. जिसके बाद अंकिता ने झगड़े में विक्की से ये तक कह दिया कि ‘मैं तेरी जिंदगी से जा रही हूं.’ इन सबसे बीच अब बिग बॉस का एक नया प्रोमो आया है. इस प्रोमो में अंकिता ईशा मालवीय से अपने दिल की बात कह रही हैं. अंकिता ईशा से कह रही हैं कि ‘मेरे ऊपर इतना बैगेज है पास्ट का कि उस वजह से ऐसा हो जाता है. मुझे डर लगता है कि कहीं मैं उसे खो ना दूं.’

विक्की के लिए हूं पजेसिव

https://www.instagram.com/reel/C2Jk9gKyiT8/?igsh=ajJxZjBzcGR5cmxj

अंकिता नए प्रोमो में बेडरूम में ईशा मालवीय से बात करती हुई नजर आ रही हैं. अंकिता ईशा से कहती हैं- ‘मैं अपने पति को लेकर बहुत पजेसिव हूं. ये मेरा नेचर है. लाइफ में कभी आपके साथ इतना हुआ होता है कि आप उस वजह से ऐसे हो जाते हो.’

खोना का डर

इसके साथ ही अंकिता ने आगे कहा- ‘उसका बैगेज में अपने साथ कहीं ना कहीं इतना लेकर चल रही हूं कि मैं उससे निकल ही नहीं पा रही हूं. इस पर ईशा कहती हैं- आपको ऐसा लगता है कि वो कहीं चला ना जाए. जवाब में अंकिता कहती हैं- हां, कहीं चला ना जाए ऐसा लगता है मुझे कई बार. डर लगता है खोने का विक्की को.’

आए दिन होता है विक्की-अंकिता का झगड़ा

https://www.instagram.com/reel/C2H8_QNNbIm/?igsh=aGNzb3piY3RzN3Jj

बिग बॉस में ऐसा एक भी दिन नहीं गया है जिस दिन अंकिता और विक्की जैन का झगड़ा देखने को ना मिला हो. हाल ही में अंकिता और विक्की का झगड़ा बर्तन को लेकर हुआ था. विक्की गार्डन एरिया में ईशा और मनारा के साथ बैठे थे. तभी अंकिता विक्की से कहती हैं कि बर्तन धो दे. जिस पर विक्की कहते हैं कि आप कैप्टन नहीं है तो उसकी तरह बर्ताव ना करें. इसी बात पर दोनों का झगड़ा शुरू हो जाता है. ‘विक्की कहते हैं कि तुम ऐसा सबके सामने कहकर मुझे शर्मिंदा कर रही थी.’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full