पवित्र रिश्ता पर बड़ी ही मुश्किल से गुजरे तीन महीने शूटिंग के, की परेशानियों का किया सामना

अंकिता लोखंडे इस समय बिग बाॅस के घर में है। वें टीवी और बाॅलीवुड इंडस्ट्री कई जानी-मानी एक्ट्रेस है। उन्होंने कई बाॅलीवुड फिल्म और टीवी सीरियल में काम किया है। उन्हें टीवी सीरियल में पहचान पवित्र रिश्ता के साथ मिली थी। जिसको लेकर हाल ही में अंकिता ने बड़ा खुलासा किया। आईये जानते

By Amit Rajput · 24/11/2023

अंकिता लोखंडे इस समय बिग बाॅस के घर में है। वें टीवी और बाॅलीवुड इंडस्ट्री कई जानी-मानी एक्ट्रेस है। उन्होंने कई बाॅलीवुड फिल्म और टीवी सीरियल में काम किया है। उन्हें टीवी सीरियल में पहचान पवित्र रिश्ता के साथ मिली थी। जिसको लेकर हाल ही में अंकिता ने बड़ा खुलासा किया। आईये जानते है इस के बारे में।

तीन महीने बड़े संघर्ष में गुजरे

अंकिता लोखंडे ने कहा, ‘मैंने अपनी लाइफ में कभी इतना काम नहीं किया, जितना मैंने ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर किया है। मुझे याद है कि मैं तीन महीने तक घर नहीं गई और दिन-रात सेट पर शूटिंग करती रही। यह सच है। सेट पर एक जेंट्स वॉशरूम था, जो मुझे अलॉट किया गया था। मैं वहां नहाती और फिर शूट के लिए तैयार हो जाती।’

अंकिता ने आगे कहा, ‘कई बार ऐसा हुआ, जब मेरे पास नए अंडरगारमेंट्स नहीं थे, और मैं पुराने वाले धोकर उन्हें ही पहन लेती। मैंने सेट पर ऐसे दिन बिताए हैं, पर वो सार्थक हुए क्योंकि उसी की वजह से आद मैं जो कुछ भी हूं, वो हूं या मुझे उस चीज की वैल्यू है। मैंने ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर लगातार 148 घंटे काम किया है, जोकि एक रिकॉर्ड है। मुझे इस पर गर्व है क्योंकि मेरे पास जिंदगी के अनुभव के तौर पर शेयर करने के लिए कुछ है।’

मां भी होती थी साथ में

अंकिता लोखंडे ने यह भी बताया कि उनकी मां भी सेट पर साथ रहती थीं। वहीं पर सोना, खाना, उठना-बैठना होता था। एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें घर जाने की परमिशन नहीं थी क्योंकि बैक-टू-बैक सीन्स में उनकी जरूरत होती थी। अंकिता के मुताबिक, शो की स्क्रिप्ट उनके इर्द-गिर्द ही थी और जब आप न्यूकमर होते हो, तो आप ना नहीं बोल सकते। ‘पवित्र रिश्ता’ 2009 में शुरू हुआ था और 2014 तक चला था।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full