Ankita Lokhande ने कास्टिंग काउच को लेकर खोली पोल! कहा, ‘मैं 19-20 साल की थी और उस कमरे में अकेली थी’, इतनी सी उम्र में ऐसे की थी कास्टिंग काउच की डील

अंकिता लोखंडे हाल ही में ‘बिग बॉस 17' में नजर आईं। हालांकि, इस शो में आने के बाद अंकिता को काफी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ा है। शो के अंदर विक्की जैन के साथ अपनी लड़ाई और ससुराल वालों से अपनी बॉन्डिंग को लेकर काफी चर्चा में रहीं। खैर यहां हम बात करने जा रहे [...]

By Shaikh Almina · 7/2/2024

अंकिता लोखंडे हाल ही में ‘बिग बॉस 17’ में नजर आईं। हालांकि, इस शो में आने के बाद अंकिता को काफी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ा है। शो के अंदर विक्की जैन के साथ अपनी लड़ाई और ससुराल वालों से अपनी बॉन्डिंग को लेकर काफी चर्चा में रहीं। खैर यहां हम बात करने जा रहे हैं अंकिता लोखंडे से जुड़ा कास्टिंग काउच वाले किस्से की। उन्हें एक बार नहीं बल्कि दो बार इस तरह के अनुभवों से गुजरना पड़ा है।

Ankita Lokhande: अंकिता ने हमेशा ही कहा है कि वह टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपने लिए नाम कमाना चाहती हैं। अंकिता अपने साथ हुए कास्टिंग काउच को लेकर खुद बता चुकी हैं।

वह केवल 19 या 20 साल की थीं

उन्होंने बताया था कि पहली बार तो उन्हें इस बुरे अनुभव से तब गुजरना पड़ा था जब वह केवल 19 या 20 साल की थीं और दूसरी बार तब जब उन्होंने टेलिविजन की दुनिया के बाद फिल्मों में अपनी पहचान बना रही थीं।

अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं

अंकिता ने बताया था कि कास्टिंग काउच से उनका पहला सामना तब हुआ था जब वह अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं और उन्हें एक साउथ फिल्म के ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि उन्हें तब कॉम्प्रोमाइज करने को कहा गया था।

उस समय उम्र 19 या 20 साल की रही होगी

एक्ट्रेस ने कहा था, ‘मैं बहुत स्मार्ट थी और वहां उस कमरे में अकेली थी। उस समय मेरी उम्र 19 या 20 साल की रही होगी और मैंने उनसे पूछा- आपका प्रड्यूसर कैसा समझौता चाहता है? क्या मुझे पार्टियों में या डिनर के लिए जाना होगा?’

‘मैंने उसकी बैंड बजा दी थी’

अंकिता ने कहा कि वह ऐसी स्थिति से बचना चाहती थीं जहां उन्हें सीधे तौर पर प्रड्यूसर के साथ सोने की बात कही जाए। उन्होंने कहा, ‘और जिस ही उसने ये कहा, मैंने उसकी बैंड बजा दी थी।

अंकिता में दो टूक में रख दी अपनी बात

मैंने उससे कहा- मुझे लगता है कि आपका प्रड्यूसर सोने के लिए एक लड़की चाहता है, न कि काम करने के लिए कोई टैलेंटेड लड़की। ये बोलकर मैं वहां से निकल गई। फिर उन्होंने माफी मांगी और कहा कि वह मुझे अपनी फिल्म में लेने की कोशिश करेंगे लेकिन मैंने साफ कह दिया कि अगर आप मुझे भी लेने की कोशिश करेंगे तो भी मुझे आपकी फिल्म में कोई दिलचस्पी नहीं है।’

मैं उनका नाम नहीं लेना चाहती, वो एक बड़े एक्टर थे’

दूसरी घटना के बारे में बात करते हुए अंकिता लोखंडे ने कहा था, ‘जब मैं दोबारा फिल्मों में वापस आई तो मुझे दोबारा ये महसूस करना पड़ा। बस उस शख्स से मैंने हाथ मिलाया। मैं उनका नाम नहीं लेना चाहती, वो एक बड़े एक्टर थे। मुझे वैसी ही वाइब्स मिल थी।’

‘मुझे समझ आ गई थी’

उन्होंने कहा, ‘और मैंने जल्दी से अपने हाथ उससे दूर कर लिए। मुझे समझ आ गई थी कि यहां मामला लेन-देन का है और मैं वहां से निकल गई क्योंकि वो मेरे लिए सही नहीं था।’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full