Elvish Yadav को स्नेक वेनम केस में बेल मिलने पर Anjali Arora ने कही दिल की बात- हां फिर जीत तो….
एल्विश यादव को कुछ दिन जेल रहने के बाद बेल मिल गई है। एल्विश के बेल से उनके फैंस और परिवार वाले बहुत खुश हैं। अंजलि अरोड़ा का भी इस पर रिएक्शन आ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है। Anjali Arora on Elvish Yadav: एल्विश यादव को शुक्रवार को स्नेक वेनम [...]
एल्विश यादव को कुछ दिन जेल रहने के बाद बेल मिल गई है। एल्विश के बेल से उनके फैंस और परिवार वाले बहुत खुश हैं। अंजलि अरोड़ा का भी इस पर रिएक्शन आ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है।
Anjali Arora on Elvish Yadav: एल्विश यादव को शुक्रवार को स्नेक वेनम केस में बेल मिल गई है। एल्विश को बेल मिलने से उनके परिवार वाले, दोस्त और फैंस बहुत खुश हैं। सोशल मीडिया पर एल्विश के बेल मिलने पर उनके फैंस ने सेलिब्रेट किया। एल्विश के दोस्त अनुराग डोभाल ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। वहीं अब सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा का भी इस पर रिएक्शन आ गया है। उन्होंने एल्विश की बेल पर कमेंट किया है।
क्या बोलीं अंजली
अंजलि ने ट्वीट किया, ‘हां जी फिर जीत सच्चाई की हुई न?’ वहीं अंजलि के इस ट्वीट पर लोगों के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। किसी ने लिखा कि आप शुरू से उनके साथ रहे हो। आप एक अच्छी दोस्त हो। कोई कमेंट कर रहा है कि अंजलि के फैंस को शुक्रिया उन्होंने बहुत सपोर्ट किया। वहीं एल्विश के फैंस ने अंजलि के फैंस को शुक्रिया कहा सपोर्ट के लिए।
Hanji phr jeet schhai ki hi hui na ? #anjaliarora
— Anjali Arora🫶🏻 (@AnjaliArora1050) March 22, 2024
एल्विश पर था अंजलि को भरोसा
बता दें कि इससे पहले एक पॉडकास्ट के दौरान जब अंजलि से एल्विश के गिरफ्तार होने के बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा था, ‘मुझे नहीं लगता कि वो किसी ऐसी चीज में शामिल होगा। पता नहीं वो कैसे इस केस में फंस गया है।’
मैक्सटर्न विवाद में भी किया सपोर्ट
वैसे यह पहली बार नहीं है कि अंजलि ने एल्विश को सपोर्ट किया हो। इससे पहले जब एल्विश और मैक्सटर्न का विवाद हुआ था। एल्विश ने जब मैक्सटर्न की पिटाई की थी तब भी अंजलि ने उन्हें सपोर्ट किया था। वहीं एल्विश भी अंजलि को अपना अच्छा दोस्त मानते थे।
वहीं मुनव्वर फारूकी से भी जब एल्विश की बेल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं खुश हूं उनके लिए। मैंने उनके मम्मी-पापा को देखा था और जानता हूं कि कैसा लगता है।’