अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने की अनोखी शादी, बिना पारंपरिक रस्मों के रचाया विवाह, जानें क्या है वजह!

संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से हटकर 'सेल्फ-रिस्पेक्ट मैरिज' को चुना। आखिर क्या होती है यह शादी, इसमें कौन-सी रस्में नहीं निभाई जातीं और क्यों इसे खास माना जाता है? जानिए इसकी पूरी कहानी।

By ·

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने की अनोखी शादी, बिना पारंपरिक रस्मों के रचाया विवाह, जानें क्या है वजह!

संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की शादी चर्चा में है। दोनों ने 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में विवाह किया। और यह चर्चा का विषय बन गई। इसकी खासियत इसका अंदाज रहा। जोड़े ने पारंपरिक धार्मिक रस्मों के बजाय ‘सेल्फ-रिस्पेक्ट मैरिज’ को चुना, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस विवाह पद्धति को लेकर चर्चा होने लगी।

शादी की तस्वीरों में अनिरुद्ध और काव्या एक-दूसरे को माला और चेन पहनाते नजर आए। डीएमके की आईटी विंग के सचिव डॉ. टी.आर.बी. राजा ने एक्स पर बताया कि दोनों ने एक-दूसरे को मालाएं पहनाईं और चेन का आदान-प्रदान किया। उनके मुताबिक, परिवार और दोस्तों ने इस मिलन को आशीर्वाद दिया। इन तस्वीरों ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी कि सेल्फ-रिस्पेक्ट मैरिज होती क्या है।

https://www.instagram.com/p/Dfm6Au4DWer/?dlrf=ZWE4cDN0MGVnbmU3

क्या होती है सेल्फ-रिस्पेक्ट मैरिज?

‘सेल्फ-रिस्पेक्ट मैरिज’ को तमिल में ‘सुयमरियादई थिरुमनम’ कहा जाता है। इसकी जड़ें तमिलनाडु में समाज सुधारक पेरियार ई.वी. रामासामी के शुरू किए सेल्फ-रिस्पेक्ट आंदोलन से जुड़ी हैं। इस आंदोलन ने जातिगत भेदभाव, सामाजिक ऊंच-नीच और पितृसत्तात्मक परंपराओं को चुनौती देते हुए समानता और व्यक्तिगत सम्मान पर जोर दिया।

इस विवाह पद्धति में पंडित, मंत्रोच्चार या धार्मिक अनुष्ठान अनिवार्य नहीं होते। जोड़ा परिवार, दोस्तों या गवाहों के सामने अपनी सहमति और साथ निभाने की प्रतिबद्धता जाहिर करता है। इसके प्रतीक के तौर पर वे एक-दूसरे को माला, अंगूठी या चेन पहना सकते हैं। इसका मूल विचार है कि विवाह दो व्यक्तियों की सहमति, बराबरी और आपसी सम्मान पर आधारित हो।

https://www.instagram.com/p/DfmxyAiDaBt/?obrf=MWQybXhsNmZ4aGpkcA==

कानून में भी मिली है मान्यता

तमिलनाडु में 1967 में हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन कर धारा 7-ए जोड़ी गई, जिसके तहत तय शर्तों और गवाहों की मौजूदगी में इस तरह के विवाह को कानूनी मान्यता दी गई। यह केवल सादगी भरा समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक समानता से जुड़ी परंपरा भी है।

अनिरुद्ध और काव्या की शादी ने एक बार फिर इस पद्धति को सुर्खियों में ला दिया है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें