Exclusive: रणबीर कपूर, सई पल्लवी और यश की फिल्म रामायण पर बड़ा अपडेट, 2024 की गर्मियों में शुरु होगी फिल्म की शूटिंग?

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है. फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. वहीं रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर भी सूर्खियों में हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ सई पल्लवी और KGF फेम यश भी नजर आने वाले हैं. वहीं [...]

By Sakshi Pandey · 13/12/2023

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है. फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. वहीं रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर भी सूर्खियों में हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ सई पल्लवी और KGF फेम यश भी नजर आने वाले हैं. वहीं रणबीर कपूर ने फैंस के साथ फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है.

2024 में शुरु होगी शूटिंग

अभिनेता रणबीर कपूर को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. जहां एक फैन ने उनसे रामायण के बारे में सवाल पूछा. जिसके जवाब में रणबीर ने बताया कि रामायण की शूटिंग जल्दी ही शुरु होने वाली है. वहीं रणबीर के फैन ने भी ट्वीट करके इसकी जानकारी सभी के साथ साझा की है.

रणबीर के फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, सब पूछ रहे थे तो उन्होंने बताया कि, रामायण गर्मियों की शुरुआत में फ्लोर पर आ जाएगी. मुझे पता नहीं है कि मुझे इससे ज्यादा कुछ और बताना चाहिए, लेकिन स्टार कास्ट काफी उत्साहित है. वाह बॉलीवुड सचमुच 2023 से इसे अगले स्तर पर ले जा रहा है.

कमाल के होंगे VFX

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर स्टारर रामायण में VFX बेहद शानदार देखने को मिलेंगे. फिल्म का ब्लूप्रिंट तैयार हो चुका है. ऑस्कर जीतने वाली कंपनी DNEG ने फिल्म के VFX की कमान संभाली है. वहीं फिल्म की स्टोरीलाइन भी जबरदस्त देखने को मिलेगी. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे. तो वहीं सई पल्लवी माता सीता का किरदार अदा करेंगी. इसके अलावा साउथ सुपरस्टार यश फिल्म में राणव की भूमिका निभाएंगे. खबरों की मानें तो मेकर्स सनी देओल को हनुमान के रोल के लिए कास्ट करना चाहते हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full