OMG! रणबीर के साथ इंटीमेट सीन देने के बाद बाहुबली संग इश्क लड़ाएंगी तृप्ति डिमरी, संदीप रेड्डी वांगा होंगे निर्देशक

Tripti Dimri: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म एनिमल ने बड़े पर्दे पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़कर रख दिए हैं. बेशक इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने लीड रोल निभाया है. मगर फिल्म की रिलीजिंग के बाद से तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) जमकर लाइमलाइट बटोर रह

By ·

Tripti Dimri: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म एनिमल ने बड़े पर्दे पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़कर रख दिए हैं. बेशक इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने लीड रोल निभाया है. मगर फिल्म की रिलीजिंग के बाद से तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) जमकर लाइमलाइट बटोर रही हैं. फिल्म में तृप्ति और रणबीर का रोमांस काफी पॉपुलर हो चुका है. वहीं खबरों की मानें तो संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म में भी तृप्ति साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ नजर आएंगी.

प्रभास के साथ तृप्ति का इश्क

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संदीप रेड्डी वांगा अपनी अगली फिल्म में बाहुबली फेम प्रभास को कास्ट करने जा रहे हैं. वहीं एनिमल की तरह इस फिल्म में भी तृप्ति को अहम रोल मिल सकता है. तृप्ति की लोकप्रियता से खुश होकर संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें फिल्म का ऑफर दे दिया है. ऐसे में तृप्ति प्रभास के साथ कैमरे के सामने इश्क लड़ाती नजर आ सकती हैं.

तृप्ति से 15 साल बड़े हैं प्रभास

प्रभास और तृप्ति को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि प्रभास तृप्ति से उम्र में 15 साल बड़े हैं. ऐसे में प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करना और रोमांटिक सीन देना तृप्ति के लिए भी आसान नहीं होगा. मगर एनिमल में तृप्ति ने 12 साल बड़े रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट सीन देकर सभी को हौरान कर दिया था. ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस फिल्म में भी तृप्ति कमाल जरुर करेंगी.

खबरों ने किया खारिज

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने इन खबरों का खंडन भी किया है. खबरों की मानें तो संदीप अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. ऐसे में जब स्क्रिप्त ही तैयार नहीं है तो फिल्म की स्टार कास्ट कैसे चुनी जा सकती है. इसलिए प्रभास और तृप्ति के कोलैब्रेशन पर अभी मुहर नहीं लगाई जा सकती है. इसलिए फैंस ऑफिशियल कन्फर्मेंशन का इंतजार कर रहे हैं.

तृप्ती डिमरी का वर्कफ्रंट

एनिमल से दर्शकों का दिल धड़काने वाली तृप्ति डिमरी बॉक्स ऑफिस की अपकमिंग फिल्म मेरे महबूब मेरे सनम में नजर आएंगी. इस फिल्म में तृप्ति विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. वहीं फिल्म में फातिमा सना शेख, सानिया मल्होत्रा, नेहा धूपिया और ऐमी विर्क लीड रोल अदा करेंगे. ये फिल्म फरवरी 2024 में रिलीज होगी.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें