एनिमल फेम Tripti Dimri इस शख्स को कर रही है डेट? अनुष्का के भाई के ब्रेकअप की उड़ी थी खबरें

फिल्म एनिमल में छोटा लेकिन बहुत अहम किरदार निभाकर नेशनल क्रश के नाम से मशहूर हो चुकी तृप्ति डिमरी फिर एक बार अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सुर्खियों में है। Tripti Dimri: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की रिलीज के बाद एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी सुर्खियों में बनी हुई है। सोशियल मीडिया पर लो

By ·

फिल्म एनिमल में छोटा लेकिन बहुत अहम किरदार निभाकर नेशनल क्रश के नाम से मशहूर हो चुकी तृप्ति डिमरी फिर एक बार अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सुर्खियों में है।

Tripti Dimri: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की रिलीज के बाद एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी सुर्खियों में बनी हुई है। सोशियल मीडिया पर लोग उन्हे नेशनल क्रश का टैग दे रहे हैं। एक्ट्रेस के रिलेशनशिप की स्टेट्स की बात करें तो पिछले कुछ वक्त से अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा के साथ नजदीकियों को लेकर चर्चा में थीं, लेकिन अब खबरें हैं की दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक तृप्ति डिमरी इन दिनों मॉडल से बने बिजनेस मैन बने सैम मर्चेंट के काफी क्लोज है।

रिलेशनशिप में हैं तृप्ति डिमरी?

तृप्ति डिमरी ने हाल ही में सोशियल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिन्हें देख कर लग रहा था की ये किसी वेडिंग इवेंट की फोटोज हैं। इन्हीं तस्वीरों में से एक फोटो में एक्ट्रेस रमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ नजर आ रही हैं। दोनों ने मैचिंग कलर की आउटफिट पहना हुआ है। इस तस्वीर में तृप्ति बेहद खूबसूरत लग रही है।

फॉलोवर्स लिस्ट में कई स्टार्स शामिल

सैम की बात करें तो वह गोआ में एक बीच लॉन्च के मालिक हैं और टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी समेत अब तृप्ति डिमरी भी उन्हें फॉलो करती हैं। शुरुवाती दिनों में सैम ने कुछ मॉडलिंग किए थे और फिर बाद में वो बिजनेस की तरफ मुड़ गए थें। बात करें तृप्ति डिमरी की तो इससे पहले वो अनुष्का शर्मा की फिल्म बुल बुल में नजर आ चुकी हैं।

एनिमल में क्या है तृप्ति का रोल?

हालांकि एनिमल में उनके बोल्ड सीन्स की वजह से वह अचानक से सुर्खियों में आ गई हैं। बॉबी देओल और रश्मिका मंडाना स्टारर फिल्म में तृप्ति डिमरी का किरदार एक ऐसी लड़की का है जो रणबीर कपूर के परिवार से जुड़ी जानकारीयां निकालने के लिए उनके साथ प्यार में होने का नाटक करती है, लेकिन बाद में सचमुच में उसे प्यार होजाता है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें