इनके साथ चलता था रश्मिका मंदाना का चक्कर, सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

रश्मिका मंदाना टाॅलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस है। उन्होंने टाॅलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपनी आदाओं से भी कई लोगों को अपना दीवाना बनाया है। वें उनके साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सुर्खियां है। आईये जानते है उनके इस रिश्ते के बारे में। रक्षित को

By Amit Rajput · 27/11/2023

रश्मिका मंदाना टाॅलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस है। उन्होंने टाॅलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपनी आदाओं से भी कई लोगों को अपना दीवाना बनाया है। वें उनके साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सुर्खियां है। आईये जानते है उनके इस रिश्ते के बारे में।

रक्षित को कर रही थी डेट

‘777 चार्ली’ स्टार रक्षित ने खुद बताया है कि वे मैसेज करके एक-दूसरे से कभी-कभी बात करते हैं। मालूम हो कि किरण पार्टी फिल्म की शूटिंग के दौरान रश्मिका को-स्टार रक्षित को डेट कर रही थीं। कपल ने 3 जुलाई 2017 को सगाई की। ये फंक्शन उनके होमटाउन में हुआ था। एक साल बाद साल 2018 में दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। रक्षित से रश्मिका और ऋभष शेट्टी (कांतारा फेम) की बॉन्डिंग के बारे में सवाल पूछा गया।

दरअसल, रश्मिका ने ऋषभ के डायरेक्शन में बनी मूवी ‘किर्क पार्टी’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस मूवी को रक्षित ने प्रोड्यूस किया था। साथ ही फिल्म में लीड रोल भी निभाया था। एक इंटरव्यू में रश्मिका ने अपने डेब्यू के बारे में बात की थी और बिना नाम बताए प्रोडक्शन हाउस का जिक्र किया था। ऐसे में ऋषभ और रक्षित के फैंस ने उन्हें आड़े-हाथों ले लिया था।

जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

इसलिए, जब रक्षित से तीनों के बीच मौजूदा इक्वेशन को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘ऋषभ… मुझे यकीन नहीं है (हंसते हुए)। मैं और रश्मिका… हम कभी-कभार एक-दूसरे को मैसेज करते हैं। लगातार टच में नहीं हैं। लेकिन जब भी मेरी फिल्म रिलीज होती है तो वो मुझे विशेज देती हैं और जब भी उनकी फिल्म रिलीज होती है तो मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। जन्मदिन पर हम एक-दूसरे को विश करते हैं।’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full