OMG! कबीर सिंह के बाद परिणीति ने एनिमल से भी धोया हाथ, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने बताई वजह, कहा – ‘मुझे माफ कर दो…’
Animal: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल का नाम साल की सुपरहिट फिल्मों में शामिल हो चुका है. फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई है. तो वहीं फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री फैंस की फेवरेट बन गई है. मगर क्या आप जानते हैं कि एनिमल (Animal) के लिए रश्मिका [.
Animal: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल का नाम साल की सुपरहिट फिल्मों में शामिल हो चुका है. फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई है. तो वहीं फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री फैंस की फेवरेट बन गई है. मगर क्या आप जानते हैं कि एनिमल (Animal) के लिए रश्मिका की जगह परिणीति चोपड़ा को कास्ट किया गया था. मगर शूटिंग शुरु होने से पहले ही परिणीति को फिल्म से आउट कर दिया गया. जिसका खुलासा निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने किया है.
एनिमल से बाहर हुई परिणीति
संदीप रेड्डी वांगा परिणीति के साथ काम करने के लिए हमेशा से उत्सुक रहे हैं. इससे पहले उन्होंने फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर के अपोसिट प्रीति का रोल भी परिणीति को ऑफर किया था. मगर कुछ वजहों से बात नहीं बन पाई और ये किरदार कियारा अडवाणी की झोली में जा गिरा था. इसी कड़ी में संदीप ने एनिमल के लिए फिर से परिणीति को अप्रोच किया. वहीं दोनों के बीच में कॉन्ट्रैक्ट भी साइन हो गया था. मगर आखिर समय में संदीप ने परिणीति को फिल्म से बाहर करके वो रोल रश्मिका को पकड़ा दिया. जिसकी वजह अब संदीप ने साफ कर दी है.
संदीप ने बताई वजह
परिणीति को कबीर सिंह और एनिमल से बाहर करने के बारे में बात करते हुए संदीप रेड्डी वांगा ने बड़ा खुलासा किया है. संदीप ने कहा कि, “ये मेरी गलती थी और मैं अपनी गलती मानता हूं. अगर हो सके तो मुझे माफ करो मुझे.” संदीप के अनुसार, उन्होंने एनिमल की शूटिंग शुरु होने से डेढ़ साल पहले ही परिणीति को कास्ट कर लिया था. मगर कुछ वजहों के चलते संदीप को परिणीति में गीतांजलि के किरदार की झलक नहीं दिख रही थी. इस बारे में बात करते हुए संदीप कहते हैं कि, “कुछ कुछ कैरेक्टर कुछ कुछ लोगों को सेट नहीं होता है.”
परिणीति के साथ करना है काम
संदीप रेड्डी वांगा परिणीति के साथ काम करना चाहते हैं. इस बारे में बात करते हुए संदीप कहते हैं कि, “मैं हमेशा से परिणीति को कास्ट करना चाहता था. कबीर सिंह के समय पर भी मैंने कोशिश की थी. मगर कुछ वजहों से बात नहीं बन पाई और प्रीति का रोल कियारा अडवाणी को मिल गया. मुझे पहले दिन से परिणीति एक्टिंग काफी पसंद थी और मैं उन्हें प्रीति के लिए कास्ट करना चाहता था. कबीर तो हुआ नहीं उस समय. मगर मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं. ये बात मैंने उन्हें भी बताई है और उम्मीद है कि वो समझती हैं.”
परिणीति से मांगी माफी
संदीप रेड्डी वांगा ने परिणीति से माफी मांगते हुए कहा कि, “मुझे माफ कर दो. फिल्म से बड़ा कुछ भी नहीं होता है. तो मैंने ये फैसला लिया और किसी दूसरे कलाकार को फिल्म में कास्ट कर लिया. परिणीति को बुरा लगा होगा. मगर मुझे उम्मीद है कि वो मेरे फैसले को जरुर समझेंगी.”