एनिमल में अपने पिता ऋषि कपूर को किया याद, इंटरव्यू में किया खुलासा

इन दिनों रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म में एक पिता और एक बेटे की कहानी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर एक बेटा और अनिल कपूर एक पिता की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस [...]

By Amit Rajput · 26/11/2023

इन दिनों रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म में एक पिता और एक बेटे की कहानी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर एक बेटा और अनिल कपूर एक पिता की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म को अपनी पिता की भूमिका को देखा। जिसका खुलासा उन्होंने खुद हाल ही में एक इंटरव्यू में किया।

पिता को किया याद

इवेंट में जब रणबीर से उनके रोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं ‘एनिमल’ की शूटिंग के दरमियान डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा से यही सवाल करता था कि मुझे एक रेफरेंस दो। इस रोल के दौरान सबकॉन्शियसली मुझे मेरे पापा की याद आई। मेरे पापा बहुत पैशनेट और अग्रेसिव थे। उन्हीं को ध्यान में रखकर मैंने फिल्म में ऐसा किरदार निभाया है।

उसी दौरान एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा, ‘मैं कभी भी अपने पिता से आंखों में आंखें डालकर बात नहीं करता। सिर्फ नजरें झुकाकर नीचे देखता हूं और उनसे बात करता हूं और सिर्फ हां कहता हूं। कई बार उन्हें समझाना मुश्किल होता है। ऐसे में मैं अपनी मां (नीतू कपूर) के जरिए उन्हें मैसेज भिजवाता हूं जिसमें मैं अपनी आपत्ति दर्ज करवा देता हूं। मैं और क्या कर सकता हूं, मैं उन्हें कंट्रोल नहीं कर सकता।’

सैम बहादुर से होगी क्लैश

रणबीर कपूर स्टारर यह फिल्म अगले शुक्रवार को रिलीज होगी। इस फिल्म उनके साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बाॅबी देओल मुख्य किरदार में नजर आने वाले है। यह सभी स्टार पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं। उनकी यह फिल्म विकी कौशल सैम बहादुर के साथ क्लैस होगी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full