बाॅबी देओल ने बताया अपने म्यूट किरदार के बारे में, बताया कितना चैलेजिंग था उनका यह किरदार

इन दिनों एनिमल फिल्म जमकर सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म ने बड़े पर्दे आते ही तहलका मचा दिया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और बाॅबी देओल की जमकर तारीफ की जा रही है। फिल्म में बाॅबी देओल के फिजिकल जबरदस्त देखने को मिला था। इसको लेकर हाल ही में उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया [...]

By Amit Rajput · 4/12/2023

इन दिनों एनिमल फिल्म जमकर सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म ने बड़े पर्दे आते ही तहलका मचा दिया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और बाॅबी देओल की जमकर तारीफ की जा रही है। फिल्म में बाॅबी देओल के फिजिकल जबरदस्त देखने को मिला था। इसको लेकर हाल ही में उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

म्यूट किरदार सुनकर हैरान हुआ

एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने बताया कि मैं हमेशा से एक ऐसा किरदार निभाना चाहता था जो मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर हो। मैं चाहता हूं कि मैं और ज्यादा चैलेंजिंग काम करूं। क्योंकि ऐसा करने से आपके अंदर छिपा टैलेंट बाहर आता है। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ।

बॉबी देओल ने बताया कि जब संदीप रेड्डी वांगा ने कहा कि आपका किरदार म्यूट है, तो मैंने कहा, क्या? मुझे बोलने की परमिशन ही नहीं है… मेरा मतलब है कि हर कोई मेरे बोलने के तरीके को पसंद करता है’ और उन्होंने कहा, ‘हां, लेकिन मैं चाहता हूं कि यह किरदार म्यूट हो।’ बॉबी ने कहा कि ये सुनकर मैं हैरान तो था लेकिन मैंने कहा- ओके ठीक है।

रणबीर और डायरेक्टर की तारीफ की

बॉबी देओल को फिल्म में उनके रोल और फिजीक के लिए काफी प्यार और सराहना मिल रही है। एक्टर ने बताया, ‘मुझे नहीं पता था कि मैं इस बारे में कितना गलत सोचता हूं। लेकिन इस म्यूट किरदार ने इसे और मजेदार बना दिया। एक महीने के लिए मैंने साइन लैंग्वेज सीखी और उससे मुझे काफी मदद मिली।’

बॉबी ने रणबीर कपूर और डायरेक्टर की तारीफ की। कहा, ‘बहुत ही मजा आया और एनिमल के सेट पर मैंने हर पल को इंजॉय किया। मुझे संदीप रेड्डी बहुत ज्यादा पसंद आए। वह बहुत ही शानदार डायरेक्टर हैं और मैं रणबीर को भी पसंद करता हूं। वह एक मैजिकल आर्टिस्ट हैं। उन्होंने कहा- इतने बड़े स्टार होने के बावजूद वह जमीन से जुड़े हुए बहुत साधारण स्वभाव के व्यक्ति हैं। जब आप उनके साथ काम करते हैं तो वह आपको खास महसूस कराते हैं। वह बहुत ही सिंपल हैं, उनके साथ काम करने का अनुभव बहुत ही अद्भुत है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full