Exclusive: अमिताभ बच्चन के बाद सलमान खान होंगे बॉलीवुड के ‘महानायक’! अनिल कपूर ने दिया बड़ा बयान, इंटरनेट पर मचा हड़कंप

Salman Khan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को देश का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहा जाता है. दशकों तक बड़े पर्दे पर राज करने वाले अमिताभ आज भी कैमरे के सामने एक्टिव नजर आते हैं. शायद यही कारण है कि उन्हें हिन्दी सिनेमा का महानायक कहा जाता है. मगर क्या आप जानते हैं कि अमिताभ के [...]

By ·

Salman Khan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को देश का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहा जाता है. दशकों तक बड़े पर्दे पर राज करने वाले अमिताभ आज भी कैमरे के सामने एक्टिव नजर आते हैं. शायद यही कारण है कि उन्हें हिन्दी सिनेमा का महानायक कहा जाता है. मगर क्या आप जानते हैं कि अमिताभ के बाद ‘महानायक’ की उपाधि सलमान खान (Salman Khan) को मिल चुकी है. और ये शुभ काम किसी और ने नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने किया है. जी हां, हाल ही में अनिल कपूर ने सलमान को महानायक बनाकर सभी को हैरान कर दिया है.

फिल्म फेस्टिवल में दिया बयान

दरअसल बंगाल की राजधानी कोलकाता के नेताजी इंदौर स्टेडियम में 29वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया है. जहां बॉलीवुड से लेकर देशभर के कई मशहूर सितारों ने हिस्सा लिया है. वहीं इस फेहरिस्त में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, अनिल कपूर, शत्रुघन सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कई बी-टाउन कलाकारों का नाम भी शामिल है. ऐसे में फिल्म फेस्टिवल के मंच से सलमान को महानायक बताकर अनिल कपूर सूर्खियों में आ गए हैं.

अनिल कपूर ने की टाइगर की तारीफ

फिल्म फेस्टिवल के दौरान मंच पर मौजूद अनिल कपूर ने सलमान खान की जमकर तारीफ की है. इस दौरान अनिल कपूर ने कहा कि, “नकली टाइगर आएंगे या जाएंगे और असली टाइगर एक ही है, वो टाइगर जिंदा है और टाइगर जिंदा रहेगा, हिंदी सिनेमा से हमारे महानायक-सलमान खान”. अनिल कपूर की ये लाइन सुनकर स्टेडियम में बैठे फैन जोर-जोर से चिल्लाने लगे. जिसे देखकर सलमान भी उठ खड़े हुए. ऐसे में सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, “ऐसे ही चिल्लाते रहना आप लोग और मुझे बोलने का मौका मत देना.”

फैंस का रिएक्शन

अनिल कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. ऐसे में फैंस भी इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि, ‘बिल्कुल सच मेरे भाई’. तो वहीं अगले यूजर ने लिखा, ‘भाई क्या दिख रहे हैं चुम्मा.’ इसी कड़ी में एक फैन ने अनिल कपूर के स्टाइल में लिखा कि, ‘झक्कास सलमान को मेरा ढेर सारा प्यार’.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें