Satish Kaushik को आखिरी बार स्क्रीन पर देखकर भावुक हुए Anil Kapoor, कागज 2 का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा भावुक नोट

Satish Kaushik: बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) हमारे बीच में नहीं रहे. यूं तो सतीश को गुजरे कई महीने हो गए हैं. मगर उनकी फिल्म कागज 2 जल्दी ही रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर आउट हुआ है. जिसे देखने के बाद फैंस को अपने फेवरेट एक्टर की [...]

By Sakshi Pandey · 10/2/2024

Satish Kaushik: बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) हमारे बीच में नहीं रहे. यूं तो सतीश को गुजरे कई महीने हो गए हैं. मगर उनकी फिल्म कागज 2 जल्दी ही रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर आउट हुआ है. जिसे देखने के बाद फैंस को अपने फेवरेट एक्टर की याद सताने लगी है. वहीं कई बी-टाउन सितारों ने भी सतीश कौशिक को याद किया है. इस फेहरिस्त में अनिल कपूर का नाम भी शामिल है.

कागज 2 का ट्रेलर

बड़े पर्दे की मच अवेटेड फिल्म कागज 2 में सतीश कौशिक और अनुपम खेर लीड रोल में हैं. वहीं ट्रेलर को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. रिलीज होने के साथ ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर सूर्खियों में है. वहीं अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक को पर्दे पर देखकर कई बॉलीवुड सितारों की भी यादें ताजा हो गई हैं.

अनिल कपूर ने शेयर किया ट्रेलर

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने सतीश कौशिक की फिल्म कागज 2 का ट्रेलर शेयर किया है. वहीं इंस्टाग्राम पर ट्रेलर पोस्ट करते हुए अनिल कपूर ने भावुक नोट लिखा है. कैप्शन में उन्होंने लिखा- मेरे प्रिय मित्र की ये आखिरी फिल्म बहुत ज्यादा स्पेशल है. मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं जो उन्हें अंतिम बार बड़े पर्दे पर परफॉर्म करते हुए देखूंगा. ये सिर्फ मुद्दा नहीं, बल्कि इमोशन हैं.

बता दें कि, अनिल कपूर, सतीश कौशिक और अनुपम खेर बॉलीवुड के तीन जिगरी दोस्त हैं. वहीं सतीश कौशिक के जाने से तीनों दोस्तों की ये तिगड़ी भी टूट चुकी है.

कागज 2

सतीश कौशिक की फिल्म कागज 2 अगले महीने 1 मार्च को रिलीज होगी. वहीं इस फिल्म लेखन भी सतीश कौशिक ने ही किया है. जिसके वीके प्रकाश के निर्देशन में बनाया गया है. ऐसे में सतीश कौशिक को आखिरी बार पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full