Exclusive: Ananya Pandey ने खत्म किया Urfi Javed का करियर? अनन्या की नई ड्रेस ने मचाया बवाल, यूजर्स बोले- उर्फी जावेद पार्ट 2

Ananya Pandey: चंकी पांडे की लाडली अनन्या पांडे अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीत चुकी हैं. वहीं पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद Ananya Pandey इन दिनों फैशन की दुनिया में छाई हुई हैं. फैशन वीक के रेड कार्पेट पर अनन्या की रैंप वॉक ने सभी को हैरान कर दिया [...]

By Sakshi Pandey · 8/2/2024

Ananya Pandey: चंकी पांडे की लाडली अनन्या पांडे अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीत चुकी हैं. वहीं पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद Ananya Pandey इन दिनों फैशन की दुनिया में छाई हुई हैं. फैशन वीक के रेड कार्पेट पर अनन्या की रैंप वॉक ने सभी को हैरान कर दिया है. ऐसे में अनन्या के लुक को बॉलीवुड की फैशन सेंशेशन उर्फी जावेद से कम्पेयर किया जा रहा है.

अनन्या की तितली ड्रेस

अनन्या पांडे इन दिनों फ्रांस की राजधानी पैरिस में मौजूद हैं. जहां पैरिस हाउते कॉउचर फैशन वीक का आयोजन किया गया है. इस दौरान अनन्या का लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस फैशन वीक में अनन्या की ड्रेस ने सभी का ध्यान खींच लिया है. अनन्या ने बटरफ्लाई जैसी ड्रेस पहन रखी है. जिसमें अनन्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं. ऐसे में कई लोगों ने अनन्या की ड्रेसिंग की तुलना उर्फी जावेद से करनी शुरू कर दी है.

अनन्या की तस्वीर पर मजेदार कमेंट

अनन्या ने अपनी तितली ड्रेस के साथ कुछ तस्वीरें ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. जिसपर यूजर्स मजेदार कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में एक यूजर ने लिखा, अपनी असली आईडी से आओ उर्फी जावेद. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, उर्फी जावेद का करियर खत्म है. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, कहीं तितली उड़ ना जाए. एक अन्य यूजर ने लिखा, उर्फी स्टाइल. किसी दूसरे यूजर ने लिखा, ये क्या है पापा की परी.

अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट

अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फिल्म खो गए हम कहां में देखा गया था. वहीं अनन्या जल्दी ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर में लीड रोल निभाएंगी. इसके अलावा अनन्या वरुण धवन के साथ फिल्म कॉल मी बे में नजर आएंगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full