Anant-Radhika Wedding: अनंत और राधिका की शादी में बिखरेगा सुरों का जादू, ये सिंगर्स देंगे लाइव परफॉर्मेंस
Anant-Radhika Wedding: अंबानी परिवार में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. मुकेश अंबानी के बड़े बेटे अनंत अंबानी जल्दी ही घोड़ी चढ़ने वाले हैं. अनंत अपनी लॉन्ग टाइम लेडी लव राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेंगे. पिछले दिनों खबर आई थी कि, Anant-Radhika Wedding की शादी में रण
Anant-Radhika Wedding: अंबानी परिवार में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. मुकेश अंबानी के बड़े बेटे अनंत अंबानी जल्दी ही घोड़ी चढ़ने वाले हैं. अनंत अपनी लॉन्ग टाइम लेडी लव राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेंगे. पिछले दिनों खबर आई थी कि, Anant-Radhika Wedding की शादी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट परफॉर्म करेंगे. वहीं अब वेडिंग फंक्शन के लिए सिंगर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है.
शादी में बिखरेगा सुरों का जादू
शादी के समारोह में रंग जमाने के लिए बॉलीवुड के मशहूर सिंगरों को आमंत्रण भेजा गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो, अनंत अबांनी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग फंक्शन में अरिजीत सिंह से लेकर प्रीतम और हरिहरन जैसे गायक अपने सुरों का जादू बिखेरते नजर आएंगे. हालांकि इसपर अभी तक कोई औपचारिक सूचना सामने नहीं आई है. मगर इस ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी पर सभी की निगाहें टिकी हैं.
रणबीर और आलिया की डांस परफॉर्मेंस
हाल ही में रणबीर और आलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें दोनों कपल्स बेटी राहा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे. ऐसे में खबरें थी कि, दोनों गुजरात के लिए रवाना हुए हैं. वहीं गुजरात में रणबीर और आलिया की एक और वीडियो सामने आई. जिसमें दोनों अंबानी परिवार के छोटे बेटे आकाश अंबानी के साथ नजर आ रहे थे. जिसे देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि रणबीर और आलिया शादी में स्पेशल डांस परफॉर्मेंस देंगे. जिसकी कोरियोग्राफी प्रैक्टिस करने के लिए दोनों गुजरात पहुंचे हैं.
अनंत और राधिका की शादी
अंबानी फैमिली ने पहले ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन्स का कार्ड जारी किया था. जिसके अनुसार दोनों की शादी के फंक्शन्स 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक चलेंगे. वहीं गुजरात के जामनगर में सितारों का मेला लगने वाला है. मुकेश अंबानी के होमटाउन में अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंधते नजर आएंगे.