Anant Ambani के साथ Raha की Cute चिट-चैट जीत लेगी आपका दिल, मॉम Alia Bhatt की गोद में दिखीं लाडली; देखिए वीडियो
अंबानी परिवार में इन दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग पार्टी की धूम है। सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग फंक्शन से तमाम वीडियोज और तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इस बीच रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की लाडली राहा का एक वीडियो इंटरनेट पर सभी का
अंबानी परिवार में इन दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग पार्टी की धूम है। सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग फंक्शन से तमाम वीडियोज और तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इस बीच रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की लाडली राहा का एक वीडियो इंटरनेट पर सभी का दिल जीत रहा है।
Ambani Pre Wedding festivities: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा बी-टाउन की चर्चित स्टार किड्स की लिस्ट में शुमार हो गई हैं। डेढ़ साल की राहा की एक झलक पाने के लिए उनके चाहने वाले बेताब रहते हैं। वह अपने मॉम-डैड के साथ राधिका और अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन में गई हैं, जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है।
अनंत अंबानी के साथ राहा का वीडियो
सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग बैश से एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जो अपलोड होते ही वायरल हो रहा है। क्लिप में मम्मा आलिया की गोद में राहा होने वाले दूल्हेराजा अनंत अंबानी के साथ बात करती नजर आ रही हैं। अनंत बेबी राहा का हाथ पकड़कर उनके साथ बात कर रहे हैं। बाद में राहा अपना मुंह घुमा लेती हैं।
https://www.instagram.com/reel/C4Ce-GxrqS-/?igsh=dW55cmE1YW1oMGE2
राधिका और अनंत के प्री-वेडिंग के दूसरे दिन एनिमल थीम्ड पार्टी थी। इस दौरान सभी ने एनिमल थीम्ड ड्रेसेस कैरी किए थे। राहा भी एनिमल थीम्ड ड्रेस में क्यूट लग रही थीं। वह आलिया और अनंत को ट्विन कर रही थीं। एक वीडियो में आलिया की लाडली का चेहरा भी दिखाई दे रहा है। दो चोटी में राहा क्यूट लग रही हैं।
https://www.instagram.com/reel/C4Cfwe9LX-T/?igsh=MW16c2NlNGRyZHEwMw==
फैंस ने लुटाया अनंत और राहा पर प्यार
वीडियो वायरल होते ही लोग अनंत और राहा पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “क्या मीटअप है।” एक ने कहा, “यह तीनों फैमिली लग रहे हैं गोलू मोलू।” एक ने दोनों के वीडियो को क्यूट बताया। इसी तरह लोग उनके वीडियो को पसंद कर रहे हैं और अनंत को अच्छा इंसान बता रहे हैं।