Exclusive: आनंद पंडित की जन्मदिन पार्टी में सितारों से सजेगी महफिल, सलमान और शाहरुख सहित कई बॉलीवुड हस्तियां करेंगी शिरकत
Anand Pandit: फिल्म इंडस्ट्री में एक और ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन का आगाज होने जा रहा है. जिसमे बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं. मशहूर प्रोड्यूसर आनंद पंडित (Anand Pandit) 21 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगे. वहीं खबरों की मानें तो तीनों खानों के साथ-साथ बच्चन
Anand Pandit: फिल्म इंडस्ट्री में एक और ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन का आगाज होने जा रहा है. जिसमे बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं. मशहूर प्रोड्यूसर आनंद पंडित (Anand Pandit) 21 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगे. वहीं खबरों की मानें तो तीनों खानों के साथ-साथ बच्चन परिवार और कई सितारे इस ग्रैंड बर्थडे पार्टी में शिरकत करते नजर आएंगे.
पार्टी की गेस्ट लिस्ट
आनंद पंडित की जन्मदिन पार्टी की गेस्ट लिस्ट काफी लम्बी है. मगर कुछ खास महमानों की बात करें तो इस पार्टी में सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन, कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ और अमिताभ बच्चन भी हिस्सा लेंगे.
बिग बी को मिला स्पेशल इनविटेशन
आनंद पंडित ने बिग बी को जन्मदिन पर खास न्यौता भेजा है. जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की है. आनंद पंडित ने लिखा कि, “मैं पहली बार उनसे सिल्वर स्क्रीन पर मिला था. त्रिशूल की विजय ने मुझे मेरे सपनों पर विश्वास दिलाया था. हमारी सालों पुरानी दोस्ती को देखकर ऐसा महसूस होता है जैसे जिंदगी ने एक चक्कर पूरा कर लिया है. मेरी पार्टी की शोभा बढ़ाने के लिए आपका धन्यवाद. मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं.” इसी के साथ आनंद ने अमिताभ बच्चन को टैग भी किया है.
लक्जरी होटल में रखी पार्टी
आनंद पंडित ने अपनी जन्मदिन की पार्टी मुंबई के आलीशान होटल में ऑर्गेनाइज की है. मायानगरी के सबअर्बन होटल ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया है. जिसमें बॉलीवुड की सारी मशहूर हस्तियां शिरकत करती नजर आएंगी. इसके अलावा आनंद पंडित के कई क्लोज फ्रेंड्स और रिश्तेदार भी इस पार्टी में शामिल होंगे. वहीं पार्टी को होस्ट करने की जिम्मेदारी मशहूर गायक सोनू निगम को सौंपी गई है. साथ ही फेमस कम्पोजर विशाल और शेखर पार्टी का ऑर्केस्ट्रा संभालेंगे.