SS Rajamouli: आनंद महिन्द्रा ने एसएस राजामौली से की इस टॉपिक पर फिल्म बनाने की गुजारिश, राजामौली ने दिया ऐसा रिएक्शन

SS Rajamouli: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशन एसएस राजामौली (SS Rajamouli) पर्दे पर कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं. बाहुबली सीरीज से लेकर ऑस्कर जीतने वाली आरआरआर जैसी फिल्मों ने ना सिर्फ पैन इंडिया लेवल बल्कि वर्ल्ड लेवल पर भी काफी सूर्खियां बटोरी हैं. एसएस राजामौली की फिल

By Sakshi Pandey · 1/5/2023

SS Rajamouli: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशन एसएस राजामौली (SS Rajamouli) पर्दे पर कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं. बाहुबली सीरीज से लेकर ऑस्कर जीतने वाली आरआरआर जैसी फिल्मों ने ना सिर्फ पैन इंडिया लेवल बल्कि वर्ल्ड लेवल पर भी काफी सूर्खियां बटोरी हैं. एसएस राजामौली की फिल्में अधिकतर इतिहास पर आधारित होती हैं. ऐसे में आनंद महिन्द्रा ने भी एसएस राजामौली को एक एतिहासिक फिल्म बनाने का सुझाव दिया है.

महिन्द्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा ने एसएस राजामौली को ट्वीट करते हुए भारत के सबसे पुरने इतिहास सिंधु घाटी सभ्यता (IVC) पर फिल्म बनाने का सुझाव दिया है. एसएस राजामौली को ट्वीट करते हुए आनंद महिन्द्रा ने सिंधु घाटी सभ्यता की कई खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं. जिसके कैप्शन में आनंद महिन्द्रा ने लिखा कि, इतिहास को पुनर्जीवित करने के लिए ये एक बेहतरीन उदाहरण है. एसएस राजामौली को उस युग पर आधारित फिल्म बनाने पर विचार करना चाहिए. जिससे दुनिया भी भारत की प्राचीन सभ्यता से रुबरु हो सकेगी.

वहीं आनंद महिन्द्रा ने सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ी हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, धौलावीरा, लोथल, कालीबंगन, राखीगढ़ी, चंहुदड़ो और सुरकोटदा जैसी कुछ मशहूर जगहों की फोटो भी ट्वीटर पर साझा की हैं.

ये भी पढ़ें – Samantha Ruth Prabhu: नागा चैतन्य से तलाक के बावजूद समांथा ने नहीं रिमूव किया उनके नाम का टैटू, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है फोटो

इसी कड़ी में एसएस राजामौली ने भी आनंद महिन्द्रा के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा कि, फिल्म मगाधीरा की शूटिंग के दौरान मैंने धौलावीरा में एक प्राचीन पेड़ देखा था. जोकि अब फॉसिल फ्यूल में तब्दील हो चुका है. उसे देखने के बाद मेरे मन में भी सिंधु घाटी सभ्यता की कहानी को पर्दे पर उतारने का ख्याल आया था. वहीं पाकिस्तान की ट्रिप के दौरान मैंने मोहनजोदड़ो को विजिट करने का प्लान बनाया था. मगर पाकिस्तान की सरकार ने मुझे वहां जाने की अनुमति नहीं दी थी और मुझे वहां से खाली हाथ वापस लौटना पड़ा.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full