अमिताभ बच्चन ने अभिषेक और श्वेता को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया किस चीज के लिए दोनों को मना करते थे
अमिताभ बच्चन बाॅलीवुड के महानायक माने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अमिताभ बच्चन ने बाॅलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन से शादी की थी। दोनों के बच्चे श्वेता और अभिषेक बच्चन है। दोनों को लेकर हाल ही में उनके पिता अमिताभ बच्चन ने एक बड़ा खुलासा कि
अमिताभ बच्चन बाॅलीवुड के महानायक माने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अमिताभ बच्चन ने बाॅलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन से शादी की थी। दोनों के बच्चे श्वेता और अभिषेक बच्चन है। दोनों को लेकर हाल ही में उनके पिता अमिताभ बच्चन ने एक बड़ा खुलासा किया। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
अभिषेक और श्वेता को स्काई डाइविंग के लिए मना किया
नए एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बताया कि वो अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन को स्काई डाइविंग करने के लिए क्यों मना करते थे। उन्होंने कहा कि यह बहुत डरावना और जोखिम भरा होता है। बिग बी ने कहा मेरे बच्चों ने मुझे मनाने की काफी कोशिश की। उन्होंने मुझे बताया कि इससे पहले ट्रेनिंग दी जाती है और सेफ्टी के लिए पैराशूट भी होता है।
इस पर बिग बी ने ने कहा कि अगर पैराशूट ना खुले तो? जानबूझकर रिस्क लेना ही क्यों है। उन्होंने इसके बदले में स्कूबा डाइविंग और फिश हंटिंग करने की सलाह दी।
कंस्टेट के साथ की चर्चा
इसको लेकर अमिताभ ने शो में आए कंस्टेट आकाश पाटीदार ने कहा कि वह स्काई डाइविंग करना चाहते थे और उन्हें ऐसा करने का मौका भी मिला लेकिन उनकी मां ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। यह सुनकर, अमिताभ बच्चन ने आकाश की मां का पक्ष लेते हुए कहा, ‘मैं भी एक पिता हूं और जब मेरे बच्चे अभिषेक और श्वेता इसके लिए मेरे पास आए, तो मैंने भी उन्हें परमिशन नहीं दी। माता-पिता आपको रोकना नहीं चाहते हैं। लेकिन वह कई बार आपकी सुरक्षा के लिए डर जाते हैं।