Happy Birthday Amitabh: अमिताभ को रास नहीं आती थी रेखा की ये बुरी आदत, इस वजह से टूटा था दोनों का रिश्ता

Amitabh Bachchan: सदी के माहानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं. वहीं अमिताभ के नाम के साथ रेखा का नाम अपने आप आ जाता है. बॉलीवुड की गलियों में अमिताभ बच्चन और रेखा के प्यार की कहानी काफी मशहूर है. किसी जमाने में एक-दूसरे पर जान छिड़कने वाले इन

By Sakshi Pandey · 11/10/2023

Amitabh Bachchan: सदी के माहानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं. वहीं अमिताभ के नाम के साथ रेखा का नाम अपने आप आ जाता है. बॉलीवुड की गलियों में अमिताभ बच्चन और रेखा के प्यार की कहानी काफी मशहूर है. किसी जमाने में एक-दूसरे पर जान छिड़कने वाले इन कपल्स को बी-टाउन के टॉप लवबर्ड्स में गिना जाता है. बेशक रेखा और अमिताभ का रिश्ता टूट चुका है. मगर उनकी प्रेम कहानी के किस्सों से बच्चा बच्चा वाकिफ है. हालांकि क्या आप जानते हैं कि रेखा से बेइंतिहां मोहब्बत करने वाले बिग बी को उनकी एक आदत बिल्कुल रास नहीं आती थी. जिसके चलते रेखा और अमिताभ की जोड़ी हमेशा के लिए अलग हो गई थी.

पहली मुलाकात से जुदाई तक का सफर

रेखा और अमिताभ की पहली मुलाकात फिल्म दो अंजाने के सेट पर हुई थी. एक-दूसरे से अंजान दोनों कलाकार इस फिल्म में लीड रोल अदा कर रहे थे. इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई और देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई. ऐसे में रेखा और अमिताभ की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर तो सुपरहिट साबित हुई. मगर रियल लाइफ में भी दोनों की लव स्टोरी पर चर्चा होने लगी थी. हालांकि दो अंजाने से शुरु हुई ये प्रेम कहानी फिल्म सिलसिले पर समाप्त हो गई.

बिग बी ने लगाई रेखा को फटकार

फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई अमिताभ के डिसिप्लिन से अच्छी तरह वाकिफ है. सभी जानते हैं कि अमिताभ समय के कितने पाबंद हैं. ऐसे में फिल्म सिलसिले के दौरान भी अमिताभ अक्सर फिल्म के सेट पर टाइम से पहले पहुंच जाते थे. मगर रेखा हमेशा देर से आती थीं. रेखा की ये आदत बिग बी को बिल्कुल पसंद नहीं थी. लिहाजा उन्होंने रेखा को कई बार देर से आने के लिए टोका. मगर रेखा फिर भी नहीं मानी. ऐसे में अमिताभ ने सभी के सामने रेखा को लेट आने के लिए फटकार लगा दी. जिसके बाद से दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आने लगी और फिल्म सिलसिले की शूटिंग के बाद रेखा और अमिताभ के रास्ते भी अलग हो गए.

ये भी पढ़ें – OMG! ‘मोदी भक्त’ बोलने पर फूटा अक्षय कुमार का गुस्सा, ट्रोलर्स की लगाई क्लास, कहा – ‘कांग्रेस के दौर में…’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full