जब बोस्टन में अमिताभ को कर लिया गया था किडनेप, बदमाशों ने पैसा, पासपोर्ट सब छीन लिया था
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले 50 साल से काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखें हैं। अमिताभ को अपने फेम के कारण भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। आमतौर पर फिल्मों में तो अमिताभ गुंडे-बदमाशों को एक म
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले 50 साल से काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखें हैं। अमिताभ को अपने फेम के कारण भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
आमतौर पर फिल्मों में तो अमिताभ गुंडे-बदमाशों को एक मुक्के में उड़ाते हुए नजर आते हैं, लेकिन वास्तविक जीवन की बात कुछ और है। वास्तविक जीवन में तो अमिताभ भी गुंडे के सामने डर जाते हैं। 1990 के दशक में बोस्टन में अमिताभ बच्चन का अपहरण कर लिया गया था और उन पर हमला करने वाले लोगों ने उन्हें ‘असहाय’ बना दिया था।
इसका खुलासा खुद अमिताभ ने किया था। साल 2001 में फिल्मफेयर से बातचीत के दौरान अमिताभ ने इस घटना का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि, ‘बोस्टन में एक होटल की लॉबी में कुछ लोगों की गैंग ने उन पर पेंट फेंका था। फिर कुछ लोगों ने उनकी मदद करने का नाटक किया और ऐसी एक्टिंग की जैसे वे उनकी जैकेट साफ कर रहे हों लेकिन फिर उन बदमाशों ने अमिताभ बच्चन का ब्रीफकेस छीन लिया और वहां से भाग गए। ब्रीफकेस में बिग बी के दस्तावेज, उनका पासपोर्ट और कुछ पैसे भी थे।’ अमिताभ ने बताया कि, उस पल में वह खुद को “बिल्कुल असहाय” महसूस कर रहे थे।’
अमिताभ के साथ यह घटना तब घटी, जब वह बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक थे। अभिषेक बच्चन ने भी इस बारे में कहा था कि, ‘मेरा परिवार एक कठिन समय से गुजर रहा था और मुझे बस एक बेटे के रूप में महसूस हुआ, भले ही मैं उस समय योग्य नहीं था, लेकिन मुझे अपने पिता के साथ रहने की आवश्यकता थी। मोरल सपोर्ट के लिए ही सही।’ अभिषेक ने ‘द रणवीर शो पॉडकास्ट’ ये बात साझा की थी। बता दें अभिषेक बच्चन कुछ समय के लिए बोस्टन में पढ़ाई करने गए हुए थे। कुछ सालों बाद उन्होंने भारत आकर अपने पिता के व्यवसाय AB Corp में हाथ बंटाना शुरू कर दिया था।