Breaking: KBC के आखिरी एपिसोड में भावुक हुए अमिताभ बच्चन, नम आंखों से कहा अलविदा, बोले – नहीं सजेगा अब ये मंच

Amitabh Bachchan: सोनी टीवी का मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन समाप्त होने वाला है. वहीं शो के आखिरी एपिसोड में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भावुक हो उठे हैं और उन्होंने नम आंखों के साथ सभी दर्शकों को अलविदा कह दिया है. शो का लास्ट एपिसोड नमस्कार देवियों और सज्जनों&#

By ·

Amitabh Bachchan: सोनी टीवी का मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन समाप्त होने वाला है. वहीं शो के आखिरी एपिसोड में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भावुक हो उठे हैं और उन्होंने नम आंखों के साथ सभी दर्शकों को अलविदा कह दिया है.


शो का लास्ट एपिसोड

नमस्कार देवियों और सज्जनों…इन्ही लाइनों के साथ सदी के महानायाक अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति की शुरुआत करते हैं. शो ने सफलतापूर्वक 15 सीजन पूरे कर लिए हैं. वहीं शनिवार को शो का आखिरी एपिसोड टेलिकास्ट किया जाएगा. जिसके बाद नए साल के साथ दर्शकों को सोनी टीवी पर नया शो देखने को मिलेगा. ऐसे में केबीसी की हॉट सीट छोड़ते समय अमिताभ की आंखों में आंसू आ गए हैं.

अमिताभ की आंखों में आए आंसू

हाल ही में शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया है. जिसमें शो के आखिरी एपिसोड की झलक देखी जा सकती है. ऐसे में शो के आखिरी दिन सेट पर खड़े अमिताभ बच्चन भी रो पड़े हैं. उन्होंने भारी आवाज के साथ दर्शकों को बताया कि, अब मंच नहीं सजेगा, अपनों से ये कहना मुश्किल होता है कि अब आना नहीं होगा. लेकिन सच यही है. शुभ रात्रि

भगवान के लाडले हैं अमिताभ

केबीसी सीजन 15 का आखिरी प्रोमो भावुक करने वाला है. इस दौरान एक महिला अमिताभ के सामने हाथ फैलाते हुए कहती हैं कि, हमने भगवान को नहीं देखा लेकिन उनके सबसे लाडले को देखा है. बेशक कई लोगों को ये लाइनें बेकार लगती हैं. मगर सच तो ये है कि अमिताभ के चाहने वाले उन्हें किसी भगवान से कम नहीं मानते हैं.

अगले सीजन का इंतजार

केबीसी 15 शनिवार को खत्म हो जाएगा. ऐसे में दर्शक शो के अगले सीजन का बेहद बेसब्री से इंतजार करेंगे. खासकर अमिताभ के फैंस दोबारा उनकी वही आवाज सुनने को बेताब रहेंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि कब बिग बी कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर कमबैक करते हैं और फिर से नमस्कार देवियों और सज्जनों वाले अंदाज में लोगों का स्वागत करते हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें