Exclusive: अमित साध को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, कहा, ‘उस तक पहुंचने का रास्ता नहीं था…’
Sudhant Singh Rajpoot: 2013 में आई फिल्म ‘काई पो चे’ तो आपने जरुर देखी होगी. इस फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajpoot), राजकुमार राव और अमित साध ने लीड रोल अदा किया था. ऐसे में सुशांत के निधन के बाद अमित को भी गहरा सदमा लगा था. हालांकि सुशांत की मौत के [...]
Sudhant Singh Rajpoot: 2013 में आई फिल्म ‘काई पो चे’ तो आपने जरुर देखी होगी. इस फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajpoot), राजकुमार राव और अमित साध ने लीड रोल अदा किया था. ऐसे में सुशांत के निधन के बाद अमित को भी गहरा सदमा लगा था. हालांकि सुशांत की मौत के कई सालों बाद अब अभिनेता अमित साध ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है.
सुशांत ने नहीं की बात
अमित साध ने सुशांत के आखिरी दिनों में उनसे बातचीत बिल्कुल बंद कर दी थी. जिसका अफसोस उन्हें आज भी है. इस बारे में बात करते हुए अमित रहते हैं, मेरी निराशा यह थी कि उस तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं था और इसका असर मुझपर भी पड़ा. तब मुझे एहसास हुआ कि मुझे अब और ज्यादा सतर्क रहना होगा.
सुशांत की मौत से मिली सीख
अमित का कहना है कि, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को खोने के बाद उन्होंने जिंदगी का सबसे बड़ा सबक सीखा है. अमित ने बताया कि, अब अगर मेरे दोस्त लम्बे समय तक मुझसे संपर्क नहीं करते हैं. तो मैं सीधे उनके घर जाकर उनसे संपर्क करने का प्रयास करता हूं. इस तरह के प्रयासों से दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोका जा सकता है. लोगों को एक-दूसरे के प्रति दयालु होना चाहिए.
परिवार है फिल्म इंडस्ट्री
फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए अमित ने कहा कि, ये एक परिवार की तरह है. यह स्वीकार करने में कुछ लोगों को असहमति हो सकती है. मगर इंडस्ट्री के अंदर किसी भी मामले को अपने दायरे में ही रहना चाहिए. मुझे लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री में थोड़ी और एकजुटता होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें – बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी शाहरुख खान और थलापति विजय की जोड़ी, ‘जवान’ के निर्देश एटली ने किया नई फिल्म एलान