Amir Khan: 2024 में बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करेंगे आमिर खान, जनवरी में शुरु होगी फिल्म की शूटिंग, पढ़े डिटेल्स
Amir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान पिछले काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं. उन्हें आखिरी बार करीना कपूर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था. आमिर की ये फिल्म बड़े पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई थी. जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से
Amir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान पिछले काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं. उन्हें आखिरी बार करीना कपूर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था. आमिर की ये फिल्म बड़े पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई थी. जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था. ऐसे में 2023 में आमिर की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई. हालांकि Amir Khan को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है. अगले साल की शुरुआत के साथ ही आमिर खान की फिल्म इंडस्ट्री में वापसी होने वाली है.
जनवरी में शुरु होगी शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग जनवरी के आखिर में शुरु हो जाएगी. जिसका निर्देशक एसआर प्रसन्ना करेंगे. अभी फिल्म का प्री प्रोडक्शन काम जारी है. ऐसे में मेकर्स प्री प्रोडक्शन खत्म करने के तुरंत बाद 29 जनवरी से फिल्म का शूट आरंभ कर देंगे. वहीं शूट का पहला शेड्यूल मुंबई में ही निर्धारित किया गया है. जिसके बाद फिल्म को बाहर शूट किया जाएगा.
फिल्म की कहानी
आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 2018 में आई स्पेनिश मूवी कैम्पियन्स का रीमेक होगी. वहीं खबरों की मानें तो, “प्रसन्ना लंबे समय से फिल्म को फ्लोर पर लाने का इंतजार कर रहे थे. स्क्रिप्ट जैसी बनी है इस बात से आमिर खुश हैं. क्रू को बता दिया गया है कि 29 जनवरी बड़ा दिन है. इस फिल्म की कहानी एक गुस्सैल कोच के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बदलाव से गुजरता है, क्योंकि वह बौद्धिक रूप से अक्षम लोगों को शामिल करके एक टीम बनाता है. फिल्म की कास्टिंग महत्वपूर्ण है. आमिर एक्टर्स की स्क्रीनिंग कर रहे हैं. कहानी के लिए सही कलाकार चुनने के लिए टीम सैकड़ों लोगों का ऑडिशन ले रही है.”