Sania Mirza से तलाक के रूमर्स के बीच Shoaib Malik ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस Sana Javed से रचाई दूसरी शादी, निकाह सेरेमनी की पहली तस्वीरें आईं सामने

सानिया मिर्जा से तलाक के रूमर्स के बीच शोएब मलिक ने दूसरी शादी कर ली है. पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. Shoaib Malik marries Pakistan actor Sana Javed: भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग होने के रूमर्स के बीच पाकिस्तान क्रि

By Shaikh Almina · 20/1/2024

सानिया मिर्जा से तलाक के रूमर्स के बीच शोएब मलिक ने दूसरी शादी कर ली है. पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

Shoaib Malik marries Pakistan actor Sana Javed: भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग होने के रूमर्स के बीच पाकिस्तान क्रिकेट स्टार शोएब मलिक ने फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है. शोएब मलिक ने खुद शनिवार, 20 जनवरी यानी आज अपने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

https://www.instagram.com/p/C2T6_lbI3RJ/?igsh=YzkxNzIxbm14NmN0

दिलचस्प बात ये है कि बुधवार को ही सानिया मिर्जा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी जिससे उनके और शोएब मलिक के तलाक की अफवाहें और तेज हो गई थीं. सानिया ने लिखा था, “शादी मुश्किल है तलाक मुश्किल है. अपना हार्ड चुनें. मोटापा कठिन है. फिट रहना कठिन है. अपना कठिन चुनें. कर्ज में डूबना कठिन है. आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है. अपना कठिन चुनें. कम्यूनिकेशन कठिन है. बातचीत न करना कठिन है. अपना कठिन चुनें. जिंदगी कभी आसान नहीं होगी. यह हमेशा मुश्किल रहेगी. लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं. बुद्धिमानी से चुनें.”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full