शोएब मलिक संग Divorce की खबरों पर सानिया मिर्जा ने दिया बड़ा हिंट, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
सानिया मिर्जा ने तलाक की खबरों के बीच हाल ही में इंस्टास्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। जिसके बाद लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे। Sania Mirza shares a cryptic post amid divorce news: इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच तलाक को लेक
सानिया मिर्जा ने तलाक की खबरों के बीच हाल ही में इंस्टास्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। जिसके बाद लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे।
Sania Mirza shares a cryptic post amid divorce news: इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच तलाक को लेकर बीते कई दिनों से चर्चाएं चल रही हैं। साल 2022 से ही इन दोनों सितारों की शादीशुदा जिंदगी में बवाल की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि अभी तक टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने तलाक की इन खबरों पर खुलकर बात नहीं की है। इस बीच हाल ही में सानिया मिर्जा ने तलाक और शादी को लेकर इंस्टास्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। जिसे पढ़कर लोग हैरान हो गए हैं। साथ ही उनके तलाक की खबरों ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है।
सानिया मिर्जा ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट
टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने हाल ही में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। एंटरटेनमेंट न्यूज वर्ल्ड में वायरल हुई सानिया मिर्जा की इंस्टास्टोरी पर शेयर की गई इस पोस्ट में लिखा है, ‘शादी मुश्किल है, तलाक मुश्किल है। अपना मुश्किल रास्ता चुनो। मोटापा मुश्किल है, फिट रहना मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनो। कर्ज में रहना मुश्किल है। वित्तीय अनुशासन मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनो। बातचीत करना मुश्किल है। न बात करना मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनो। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। ये हमेशा मुश्किल होगी। लेकिन हम अपना मुश्किल रास्ता चुन सकते हैं। समझदारी से चुनें।’
तो क्या अलग हो चुकी हैं सानिया मिर्जा?
टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की इस पोस्ट के बाद एक बार फिर दोनों के तलाक की खबरों को बल मिला है। बता दें कि इससे पहले सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अपने बेटे इजान का स्विमिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने का जश्न साथ मनाया था। जिसके बाद इनके तलाक की खबरों ने दम तोड़ दिया था। इतना ही नहीं, इससे पहले दोनों ने अपने बेटे इजान का बर्थडे भी साथ ही मनाया था। जिससे भी इनके टूटते रिश्ते को लेकर रहीं रिपोर्ट्स ठंडी पड़ गईं। मगर अब फिर सानिया मिर्जा की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट कई सवाल खड़े कर रही है।
सानिया मिर्जा से शोएब मलिक ने की थी दूसरी शादी
बता दें कि सानिया मिर्जा से शादी करने से पहले शोएब मलिक ने आयशा सिद्दिकी से पहली शादी की थी। आयशा सिद्दिकी के साथ शोएब मलिक का तलाक सानिजा मिर्जा संग शादी से कुछ दिनों पहले ही हुआ था। आयशा सिद्दिकी भी हैदराबाद से ही ताल्लुक रखती थी। जो एक टीचर थी। शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा संग निकाह पढ़ने से चंद दिनों पहले कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये की एलिमिनी देकर आयशा सिद्दिकी से तलाक लिया था।