“इस पारी के बाद, वह निश्चित रूप से नहीं आएंगे” – IPL 2024 में Delhi Capitals के खिलाफ मुकाबले में कैमियो के बाद एमएस धोनी के बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आने की संभावना पर अंबाती रायुडू
अंबाती रायुडू का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से हार में एमएस धोनी की धमाकेदार पारी ने प्रशंसकों की उन्हें ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करते देखने की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया है। Ambati Raydu on Mahendra Singh Dhoni: रविवार, 31
अंबाती रायुडू का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से हार में एमएस धोनी की धमाकेदार पारी ने प्रशंसकों की उन्हें ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करते देखने की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया है।
Ambati Raydu on Mahendra Singh Dhoni: रविवार, 31 मार्च को विशाखापत्तनम में दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके को 192 रनों का लक्ष्य दिया। इसके बाद धोनी ने रन चेज में सिर्फ 16 गेंदों पर नाबाद 37 रनों की पारी खेली। हालांकि, उनकी यह पारी बेकार गई क्योंकि चैंपियन टीम 20 रनों से मैच हार गई, टूर्नामेंट में दो जीत के बाद उनकी ये पहली हार है।
स्टार स्पोर्ट्स पर चर्चा के दौरान रायुडू से पूछा गया कि क्या वह रविवार को अपनी शानदार बल्लेबाजी के बाद धोनी को ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहेंगे। उन्होंने नकारात्मक जवाब देते हुए तर्क दिया:
“मुझे लगता है कि इस पारी के बाद, वह निश्चित रूप से नहीं आएंगे क्योंकि उन्हें अब यह विश्वास हो गया है कि वह बल्लेबाजी क्रम में नीचे जाकर भी सीएसके के लिए मैच जीता सकते हैं। यह वास्तव में धोनी भाई को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर देखने की हमारी उम्मीदों के लिए एक झटका है।”
धोनी ने कैपिटल्स के खिलाफ़ 8वें नंबर पर बल्लेबाज़ी की। वह 17वें ओवर में ही बल्लेबाज़ी करने उतरे और मैदान पर अपनी छोटी सी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए।
“उन्हें पता है कि ऐसी स्थिति प्लेऑफ या किसी महत्वपूर्ण क्वालीफाइंग मैच में आ सकती है” – एमएस धोनी के सिंगल्स लेने से इनकार करने पर अंबाती रायुडू ने आगे कही ये बात।
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि माही भाई को पता था कि मैच शायद उनकी पकड़ से बाहर हो गया है। इसलिए उन्हें पता था कि वह मैच में मैदान पर महत्वपूर्ण बल्लेबाजी अभ्यास कर सकते हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि ऐसी स्थिति प्लेऑफ या महत्वपूर्ण क्वालीफाइंग मैच में आ सकती है। इसलिए वह खुद को इसके लिए खुद आपने आपको तैयार कर रहे थे।”
MS DHONI IS THE FACE OF IPL. 🐐pic.twitter.com/KMWOG4PgJe
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 1, 2024
पूर्व सीएसके खिलाड़ी का मानना है कि अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज अपने बड़े हिटिंग खेल के टेस्टिंग करने की कोशिश कर रहे थे।
रायुडू ने कहा, “वह खुद को परख रहे थे कि क्या वह अब भी अच्छे गेंदबाजों के खिलाफ यॉर्कर लेंथ की गेंदें पार्क के बाहर मार सकते हैं या नहीं। उस पारी को खेलने के बाद आप उनके चेहरे पर जो खुशी देख सकते थे, मुझे लगता है कि वह खुद के प्रति काफी कॉन्फिडेंट हैं।”
पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा, “अब हर टीम को माही भाई से डरना चाहिए क्योंकि यह खिलाड़ी अंतिम पांच ओवरों में आएगा और हमें अब फिर से एमएस धोनी जैसी बल्लेबाजी देखने को मिलेगी जो हम 2005 में देखते थे।”
जब धोनी रवींद्र जडेजा के साथ क्रीज पर आए तो चेन्नई सुपर किंग्स को 23 गेंदों पर 72 रनों की जरूरत थी। हालांकि उनके पूर्व कप्तान की धमाकेदार पारी उन्हें जीत की ओर नहीं ले जा सकी, लेकिन यह उन्हें लंबे समय तक मजबूत स्थिति में रखी थी।