Exclusive: अंबानी परिवार ने 15 दिन पहले मनाया कोकिलाबेन अंबानी का जन्मदिन, पिंक थीम के साथ हुआ ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन

Koilaben Ambani Birthday: अंबानी परिवार में कुछ भी हो. मगर उसकी चर्चा पूरी दुनिया में की जाती है. खासकर अंबानी फैमिली के इवेंट्स पर सभी की नजर रहती है. वैसे को इन दिनों अंबानी परिवार में शादी की शहनाई गूंजने वाली है. मुकेश अंबानी के बड़े बेटे अनंत अबांनी अपने लॉन्ग टाइम लेडी लव र

By Sakshi Pandey · 10/2/2024

Koilaben Ambani Birthday: अंबानी परिवार में कुछ भी हो. मगर उसकी चर्चा पूरी दुनिया में की जाती है. खासकर अंबानी फैमिली के इवेंट्स पर सभी की नजर रहती है. वैसे को इन दिनों अंबानी परिवार में शादी की शहनाई गूंजने वाली है. मुकेश अंबानी के बड़े बेटे अनंत अबांनी अपने लॉन्ग टाइम लेडी लव राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेने वाले हैं. मगर इसी बीच फैमिली की हेड मेंबर यानी धीरूबाई अंबानी की वाइफ कोकिलाबेन की बर्थडे (Koilaben Ambani Birthday) पार्टी लाइम लाइट में आ गई है.

जी हां, बीती रात अंबानी फैमिली की फर्स्ट लेडी कोकिलाबेन अंबानी के नाम रही. वहीं मां के जन्मदिन पर छोटे अंबानी यानी अनिल अंबानी ने अपने घर पर शानदार पार्टी ऑर्गेनाइज की थी. इससे पहले की पार्टी के बारे में बात करें. आप सोच रहे होंगे कि कल कोकिलाबेन अंबानी का जन्मदिन तो बिल्कुल नहीं था. तो जन्मदिन पार्टी किस खुशी में हुई.

कोकिलाबेन अंबानी की बर्थडे पार्टी

दरअसल कोकिलाबेन अंबानी का जन्मदिन 24 फरवरी को मनाया जाता है. मगर इस बार जन्मदिन से 15 दिन पहले ही अंबानी फैमिली ने कोकिलाबेन की ग्रैंड बर्थडे पार्टी होस्ट कर ली है. जिसकी वजह अनंत और राधिका की सगाई बताई जा रही है.

खबरों की मानें तो कोकिलाबेन के जन्मदिन पर अंबानी परिवार अनंत और राधिका की शादी की तैयारियों में व्यस्त रहेगा. जिसके चलते इस बार बर्थडे पार्टी एडवांस में सेलिब्रेट करी गई है. हालांकि इसपर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.

पिंक थीम में रंगा अंबानी परिवार

वहीं कोकिलाबेन की जन्मदिन पार्टी अनिल अंबानी ने अपने 5000 करोड़ के घर में रखी थी. बिल्डिंग के टेरेस पर पार्टी के सारे इंतजाम किए गए थे. वहीं इस पार्टी की थीम पिंक थी. जी हां, पिंक कलर आखिर कोकिलाबेन अंबानी का फेवरेट जो है. ऐसे में बेटे मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी से लेकर दोनों बहुएं नीता अंबानी और टीना अंबानी भी पिंक ड्रेस में नजर आई थीं. यही नहीं पार्टी की डेकोरेशन, मंदिर और भगवान के कपड़े भी पिंक ही देखने को मिले थे. इसके अलावा पार्टी में शामिल लोगों के साथ अंबानी फैमिली ने जमकर फोटोज खिंचवाई. पार्टी के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. वही नहीं पार्टी का मेन्यू भी पूरा पिंक है. पिंक थीम के साथ सजी इन डिशों को देखकर किसी के भी मुंह में पानी आ जाएगा.

अनंत और राधिका की शादी

जाहिर है अंबानी परिवार में खुशियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं मार्च की शुरूआत में ही अंबानी फैमिली नई बहू का वेलकम करने वाली है. आपको बता दें कि, अनंत और राधिका के प्रीवेडिंग फंक्शन्स 1 मार्च से शुरू हो जाएंगे. जो 3 मार्च तक चलेंगे. वहीं अनंत और राधिका गुजरात के जामनगर में सात फेरे लेंगे. जामनगर मुकेश अंबानी का होम टाउन है. वहीं जामनगर में आयोजित अंबानी फैमिली की इस ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी ने कई मशहूर हस्तियां भी शिरकत करेंगी. रिपोर्ट्स की मानें, तो शादी समारोह में बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट परफॉर्म कर सकते हैं. वहीं प्री वेडिंग फंक्शन्स में अरिजीत सिंह से लेकर प्रीतम जैसे सिंगर्स अपने सुरों का जादू बिखेरते नजर आएंगे.  

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full