अल्लु अर्जुन की पत्नी स्नेहा ने बेटी संग बनाए लड्डू, फैंस को विश किया मकर संक्रांति

Allu Arjun Sneha Reddy: साउथ स्टार अल्लू अर्जुन जहां पर्दे पर एक्टिव रहते हैं। वहीं, अल्लू स्नेहा रेड्डी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह परिवार के साथ-साथ खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर फै

By ·

Allu Arjun Sneha Reddy: साउथ स्टार अल्लू अर्जुन जहां पर्दे पर एक्टिव रहते हैं। वहीं, अल्लू स्नेहा रेड्डी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह परिवार के साथ-साथ खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर फैंस को मकर संक्रांति विश किया है।

Allu Arjun Sneha Reddy

बेटी अरहा संग बनाए लड्डू

दरअसल, स्नेहा ने 14 जनवरी 2023 को अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में स्नेहा अपनी लाडली बेटी अरहा के साथ लड्डू बनाती नजर आ रही हैं। वीडियो में स्नेहा जहां ब्राउन सूट में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, स्नेहा की लाडली अरहा पिंक सूट और व्हाइट सलवार में बेहद प्यारी लग रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए स्नेहा ने कैप्शन में लिखा, ”यह त्योहार का समय है या जैसा कि अरहा कहती हैं कि इनका ‘लड्डू’ का समय। इस साल संक्रांति पर, अरहा पहली बार सुन्नुंदलु बनाने में मेरे साथ दे रही है, जो परंपरा और स्वास्थ्य दोनों के लिए अच्छा है। मेरे परिवार की ओर से आपको संक्रांति की शुभकामनाएं।”

View this post on Instagram

A post shared by Allu Sneha Reddy (@allusnehareddy)

फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी अरहा

बता दें कि अल्लू अर्जुन की तरह उनकी बेटी भी अब एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। अरहा अल्लू अर्जुन परिवार की चौथी पीढ़ी हैं, जो फिल्म जगत में कदम रखने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने अपनी बेटी के एक्टिंग डेब्यू पर बात करते हुए कहा था, ”मैं खुद नहीं जानता कि अरहा को ऑनस्क्रीन देखकर मैं कैसा महसूस करूंगा।”

Allu Arjun Sneha Reddy
Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें