Breaking: पुष्पा 2 के बाद फिर साथ आएगी अल्लू अर्जुन और सुकुमार की जोड़ी, बड़े पर्दे पर फिर चलेगा ‘पुष्पा राज’ का जादू
Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग मूवी अपकमिंग मूवी ‘पुष्पा 2' को लेकर सूर्खियों में हैं. पुष्पा देखने के बाद ‘पुष्पा 2' (Pushpa 2) को लेकर दर्शकों भी काफी एक्साइटेड हैं. वहीं फिल्म की शूटिंग भी जोर-शोर से चल रही है. पुष्पा 2 के सेट से अक्सर तस्वीरें
Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग मूवी अपकमिंग मूवी ‘पुष्पा 2’ को लेकर सूर्खियों में हैं. पुष्पा देखने के बाद ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) को लेकर दर्शकों भी काफी एक्साइटेड हैं. वहीं फिल्म की शूटिंग भी जोर-शोर से चल रही है. पुष्पा 2 के सेट से अक्सर तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. वहीं हाल ही में अल्लू अर्जुन की नीली साड़ी में तस्वीर सामने आई थी. जिसमें वो ‘गंगम्मा थल्ली’ के लुक में नजर आ रहे थे. वहीं अब फिल्म से जुड़ी मजेदार अपडेट पता चली है.
पुष्पा फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट
पुष्पा देखने के बाद फैंस पुष्पा 2 का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि फैंस का इंतजार जल्दी ही खत्म होने वाला है. पुष्पा 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयारी में है. मगर इसी बीच फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. पुष्पा फ्रेंचाइजी सिर्फ 2 पार्ट्स तक सीमित नहीं है. बल्कि पुष्पा 2 के बाद मेकर्स पुष्पा 3 भी लेकर आने वाले हैं. खबरों की मानें तो पुष्पा 2 की रिलीजिंग के बाद मेकर्स फिल्म के तीसरे पार्ट की तैयारी शुरू कर देंगे.
पुष्पाः द रोर
पुष्पा 3 को लेकर फैंस अभी से एक्साइटेड हैं. खबरों के अनुसार जहां पुष्पा फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म का नाम पुष्पाः द राइज था. तो वहीं दूसरी फिल्म पुष्पाः द रूल्स होने वाली है. ऐसे में तीसरी फिल्म का नाम भी सामने आ गया है. अल्लू अर्जुन स्टारर तीसरी फिल्म का नाम पुष्पाः द रोर होगा. हालांकि इसपर अभी तक कोई औपचारिक जानकारी रिलीज नहीं हुई है.
पुष्पा 2
सुकुमार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन लीड रोल निभाएंगे. वहीं फिल्म में रश्मिका मंदाना अल्लू के अपोसिट नजर आएंगी. ये फिल्म इसी साल 15 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं अल्लू अर्जुन को फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.