आलिया-रणबीर ने पैप्स को दिखाई बेटी राहा की तस्वीर, रखा गेट-टू-गेदर
Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों पैरेंटहुड पीरियड को खूब एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में, रणबीर-आलिया ने मीडिया के साथ एक गेट-टु-गेदर प्रोग्राम आयोजित किया, जहां उन्होंने पैपराजी से अपनी नवजात बेटी राहा की तस्वीरें क्लिक
Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों पैरेंटहुड पीरियड को खूब एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में, रणबीर-आलिया ने मीडिया के साथ एक गेट-टु-गेदर प्रोग्राम आयोजित किया, जहां उन्होंने पैपराजी से अपनी नवजात बेटी राहा की तस्वीरें क्लिक न करने का आग्रह किया है।
रणबीर-आलिया ने पैपराजी के लिए रखा गेट-टू-गेदर
न्यूली पैरेंट्स के इस गेट-टु-गेदर इवेंट की जानकारी सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर साझा कर दी है, जिसमें आलिया, रणबीर और उनकी मां नीतू कपूर मुस्कुराते हुए फोटोग्राफर्स के साथ पोज देती दिख रही हैं। फोटोग्राफर ने इस जानकारी को साझा करते हुए बताया है कि आलिया-रणबीर ने मीडिया के लोगों से अपनी बेटी राहा की तस्वीरें क्लिक न करने का आग्रह किया है। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने फोन में राहा की कुछ बेहतरीन तस्वीरों को फोटोग्राफर्स को दिखाया है।
बता दें साल 2022 आलिया भट्ट के लिए बेहद खास रहा है। इस साल उनकी तीन फिल्में रिलीज हुईं और तीनों को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। साथ ही इस साल के शुरुआती महीनों में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से शादी रचाई थी, जिसके बाद उन्होंने नवंबर में प्यारी-सी बेटी को जन्म दिया है।
आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह भले ही अभी मैटरनिटी लीव पर हैं, लेकिन वह जल्द ही लीव से वापस लौटने के बाद अपने प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करेंगी, जिसमें ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘जी ले जरा’ सहित हॉलीवुड डेब्यू फिल्में शामिल हैं।