आलिया भट्ट ने सिध्दार्थ के साथ रिश्ते को लेकर कही बात, जानिए कितने साल रहे दोनों साथ में
आलिया भट्ट और सिध्दार्थ मल्होत्रा ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद दोनों ने कई और फिल्में की थी। दोनों की बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। दोनों के अफेयर की खबरें उडी थी।हाल ही में सिध्दार्थ मल्होत्रा ने अपने इस रिश्ते को लेकर खुलकर अपन
आलिया भट्ट और सिध्दार्थ मल्होत्रा ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद दोनों ने कई और फिल्में की थी। दोनों की बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। दोनों के अफेयर की खबरें उडी थी।हाल ही में सिध्दार्थ मल्होत्रा ने अपने इस रिश्ते को लेकर खुलकर अपनी राय रखी थी। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
सिध्दार्थ अचानक से खुलते नहीं
आलिया भट्ट ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर कहा, ‘सिड असल में एक बहुत अच्छे सिंगर हैं। वह बहुत स्वस्थ व्यक्ति हैं, इसलिए वह बिल्कुल भी पार्टी नहीं करते हैं, लेकिन पार्टी शुरू करने के लिए वह सबसे अच्छे व्यक्ति हैं, इसकी वजह उनके अंदर का पंजाबी है। वह बस इतना जानता है कि लोगों को कैसे आगे बढ़ाना है, वह बहुत अच्छे हैं। इसके अलावा, वह अपनी जन्मदिन पार्टी में सो जाने वाले पहले व्यक्ति होते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सिड को खुलने में थोड़ा समय लगता है। इसलिए एक दूरी बनाकर रखते हैं। हाय हैलो कहते हैं। वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं. उनकी आंखें बहुत गर्मजोशी से भरी हैं। यही कारण है कि उनकी इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। मैं सिड की बहुत आभारी हूं, क्योंकि उन्होंने मुझे मेरी जिंदगी का पहला प्यार एडवर्ड दिया है।’ बता दें कि आलिया भट्ट की एक प्यारी बिल्ली है जिसे वो एडवर्ड भट्ट बुलाती हैं।
4 साल रहे साथ में
सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी कोई बात नहीं की थी। लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि सिद्धार्थ और आलिया अपनी डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की शूटिंग के समय यानी साल 2012 में करीब आए थे और दोनों साल 2016 तक रिश्ते में रहे थे।