Alia Bhatt: आलिया ने शाहरुख से लिए रोमांस के टिप्स, ‘तुम क्या मिले’ की शूटिंग से पहले किंग खान से गईं थी मिलने

Alia Bhatt: करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. वहीं फिल्म आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह के किरदार की भी जमकर सराहना हो रही है. हालांकि एक रीसेंट इंटरव्यू में फिल्म की कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने एक बड़ा खुलासा किया है. दर

By ·

Alia Bhatt: करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. वहीं फिल्म आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह के किरदार की भी जमकर सराहना हो रही है. हालांकि एक रीसेंट इंटरव्यू में फिल्म की कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने एक बड़ा खुलासा किया है.

दरअसल ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के सुपरहिट सॉन्ग ‘तुम क्या मिले’ दर्शकों को काफी पसंद आया है. वैभवी ने बताया कि, ये करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट था. आदित्य चौपड़ा को श्रद्धांजली देने के लिए करण ने फिल्म में ये गाना एड करने का प्लान बनाया था. ये गाना बॉक्स ऑफिस की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के सॉन्ग ‘हो गया है तुझको तो प्यार सजना’ की याद में बनाया गया था. फिल्म में शाहरुख खान और काजोल ने एक-दूसरे से अलग होते समय ये गाना गाया था. ऐसे में करण को नहीं पता था कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में ये गाना काम करेगा या नहीं. मगर फिर भी उन्होंने ‘तुम क्या मिले’ को फिल्म में शामिल किया.

वैभवी ने आगे बताया कि, इस गाने को शूट करते समय सबसे बड़ा चैलेंज था रणवीर सिंह को रोमांटिक रोल में लाना. अगर ‘गुंडे’ फिल्म का गाना छोड़ दिया जाए तो रणवीर ने कभी फिल्मी पर्दे पर कोई रोमांटिक गाना नहीं किया है. ऐसे में रणवीर की आंखों में शाहरुख खान जैसा रोमांस लाना थोड़ा मुश्किल था.

जिसके बाद वैभवी ने कहा कि, आलिया इस गाने में रोमांस का तड़का लगाने के लिए शाहरुख खान से मिलने चली गई थीं. आलिया ने पूरा एक दिन उनके साथ बिताया और उनसे रोमांस के कुछ टिप्स भी सीखें. क्योंकि आलिया ने भी अपनी पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के गाने ‘इश्क वाला लव’ को छोड़कर कभी कोई रोमांटिक सॉन्ग नहीं किया है.

ये भी पढ़ें – ‘OMG 2’ का ट्रेलर रिलीज, अक्षय की पहचान से लेकर फिल्म की लोकेशन तक CBFC ने किए कई बड़े बदलाव

बता दें कि, फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. वहीं इस फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें