Alia Bhatt-Ranbir Kapoor कैलेंडर लॉन्च इवेंट में हुए शामिल, एक्ट्रेस ने गाया ब्रह्मास्त्र का ‘केसरिया’ सॉन्ग

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को 18 जनवरी 2023 को शाम मुंबई के एक कैलेंडर लॉन्च इवेंट में स्पॉट किया गया। अब सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि जैसे ही कपल इवेंट में जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ता [...]

By Team Khana Talkies · 19/1/2023

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को 18 जनवरी 2023 को शाम मुंबई के एक कैलेंडर लॉन्च इवेंट में स्पॉट किया गया। अब सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि जैसे ही कपल इवेंट में जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ता है वैसे ही एक वॉल पर आलिया-रणबीर और उनकी फैमिली की फोटो लगी रहती है। इन फोटोज को देख दोनों काफी खुश हो जाते हैं।

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

पापा ऋषि कपूर की फोटो देख इमोशनल हुए रणबीर

इस दौरान वॉल पर पापा ऋषि कपूर की फोटो को देख रणबीर एक पल को इमोशनल होते नजर आए। उसके बाद फिर वो आगे जाकर और फोटोज देखने लगते हैं। इस इवेंट में आलिया ने ऑफ व्हाइट पैंट सूट, क्रॉप टॉप और कोट पहना हुआ था। वहीं रणबीर कपूर व्हाइट टी-शर्ट और जींस में नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग कलर की जैकेट पहनी थी, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे थे।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आलिया ने गया ब्रह्मास्त्र का गाना

इवेंट की प्रेस मीट में पैपराजी आलिया से गाना गाने को कहते हैं। हालांकि, आलिया केसरिया गाना गाते-गाते गाने की लिरिक्स ही भूल जाती हैं और फिर रणबीर उनकी मदद करते हैं। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें आलिया, रणबीर से गाने को कहती हैं और बोलती हैं, ‘बेटा गाना गाओ’ ये सुनकर रणबीर स्माइल करते हैं और आलिया से गाने को कहते हैं। फिर आलिया ऑडियंस से पूछती हैं, ‘कौन सा गाना गाऊं आपके लिए?’ इस पर ऑडियंस उन्हें ‘केसरिया’ गाने को कहती है। हालांकि आलिया इस सॉन्ग की पहली लाइन के बाद गाने की लाइन ही भूल जाती हैं और आलिया पूछती हैं, ‘क्या है लिरिक्स?’ आलिया को बीच में अटकते देख रणबीर तुरंत उन्हें गाने की लाइन याद दिलाते हैं और आलिया फिर से गाना शुरू कर देती हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full