Met Gala 2023: आलिया ने पहना 1 लाख मोतियों से बना गाउन, खूबसूरती पर हर कोई हुआ कायल

बॉलीवुड की सबसे क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों मेट गाला 2023 में शिरकत को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। हाल ही में आलिया ने न्यूयॉर्क मेट गाला में अपना डेब्यू किया। इस फैशन शो के रेड कारपेट से जुड़ी उनकी खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मेट गाला 2023 में [...]

By ·

बॉलीवुड की सबसे क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों मेट गाला 2023 में शिरकत को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। हाल ही में आलिया ने न्यूयॉर्क मेट गाला में अपना डेब्यू किया। इस फैशन शो के रेड कारपेट से जुड़ी उनकी खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मेट गाला 2023 में आलिया भट्ट की खूबसूरती के साथ-साथ उनकी शानदार ड्रेस को लेकर भी चर्चा हो रही है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का गाउन पहना। जो व्हाइट कलर की पर्ल्स से बना हुआ है। इस वाइट गाउन में आलिया किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं।आलिया का यह गाउन नेपाली-अमेरिकी डिजाइनर प्रबल गुरुंग (Prabal Gurung) ने डिजाइन किया था। इसे पूरी तरह से भारत में तैयार किया गया था।

आलिया का ये गाउन आम नहीं बल्कि बेहद खास है। उनके गाउन को फेयरी लुक देने के लिए उसमें नीचे वॉल्यूम ऐड करते हुए लॉन्ग टेल लगाईं गई है। वैसे आलिया के गाउन की सबसे चौंकाने और इम्प्रेस कर देने वाली डीटेलिंग तो उस पर लगे मोती थे। जानकारी के मुताबिक, आलिया के इस गाउन पर 1 लाख मोतियों को लगाकर कढ़ाई की गई थी।

सिर से लेकर पांव तक वो इतनी स्टनिंग बनकर रेड कार्पेट पर उतरीं कि फैन्स तो क्या बल्कि जिसने देखा वो इस हसीन बाला का मुरीद हो गया। आलिया भट्ट का ये लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं। ना सिर्फ आम लोग बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी आलिया के इस लुक को पसंद कर रहे हैं।

फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस के अलावा उनकी फैमिली और फ्रैंड्स भी उनके इस लुक की तारीफें करते नहीं थक रहे। आलिया के इस लुक उनकी सास नीतू कपूर से लेकर कैटरीना कैफ, करीना कपूर और जाह्नवी कपूर सबने तारीफ की है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें