लंदन में पोचर की स्क्रीनिंग के दौरान Alia Bhatt ने लूटी महफिल, ब्लैक साड़ी के साथ देसी लुक में जीता फैंस का दिल

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने गंगुबाई काठियावाड़ी में शानदार एक्टिंग से राष्ट्रीय पुरुस्कार अपने नाम कर लिया था. वहीं आलिया ने कॉमेडी फिल्म डार्लिंग से ओटीटी पर भी डेब्यू किया था. अब Alia Bhatt अपनी अपकमिंग वेब सीरीज पोचर को लेकर सूर्खियों में हैं. बीती रात लंदन में

By ·

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने गंगुबाई काठियावाड़ी में शानदार एक्टिंग से राष्ट्रीय पुरुस्कार अपने नाम कर लिया था. वहीं आलिया ने कॉमेडी फिल्म डार्लिंग से ओटीटी पर भी डेब्यू किया था. अब Alia Bhatt अपनी अपकमिंग वेब सीरीज पोचर को लेकर सूर्खियों में हैं. बीती रात लंदन में पोचर की स्क्रीनिंग रखी गई थी. जिसमें आलिया भट्ट के देसी लुक ने सभी को अपना दीवाना बना दिया.

आलिया का ऑल ब्लैक लुक

पोचर की स्क्रीनिंग से आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दर्जनों तस्वीरें शेयर की हैं. इस दौरान आलिया काले रंग की वेलवेट साड़ी में नजर आ रही हैं. वहीं आलिया ने लेयर्ड पर्ल नेकलेस के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया है. इसी के साथ उन्होंने मोती की ईयररिंग कैरी की थी. वहीं बालों में बन और मिनीमल मेकअप लुक में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

आलिया भट्ट के फैन पेज ने पोचर की स्क्रीनिंग का एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें आलिया अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ नजर आ रही हैं. शाहीन भी देसी आउटफिट में कमाल लग रही हैं. वहीं सोनी राजदान ने ब्लैक कलर के वेसटर्न वियर के साथ मैचिंग शूज पहने हैं.

पोचर की कहानी

आलिया भट्ट की अपकमिंग सीरीज पोचर की बात करें, इसका लेखन और निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर रिची मेहता ने किया है. सीरीज की कहानी एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम पर आधारित सच्ची घटना से प्रभावित है. जोकि केरला के जंगलो के ईर्द-गिर्द घूमती नजर आती है. इस फिल्म में आलिया सबसे बड़े हाथी शिकार गिरोह का पता लगाने में जुटी हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें