Fukrey 3: फैंस के सवालों पर Ali Fazal ने तोड़ी चुप्पी, कहा,” ज़फ़र भाई को कभी कभी गुड्डू भैया भी बनना पड़ता है”
Ali Fazal On Not Doing Fukrey 3: बॉलीवुड की फेमस कॉमेडी फिल्म फुकरे अपना तीसरा पार्ट लेकर आ रही है। फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज़ कर दिया गया है। फैंस पोस्टर को देखते ही एक्साइटेड हो गए हैं। लेकिन पोस्टर में अली फजल नजर नहीं आ रहे हैं। इसपर फैंस ने सवाल करना [...]
Ali Fazal On Not Doing Fukrey 3: बॉलीवुड की फेमस कॉमेडी फिल्म फुकरे अपना तीसरा पार्ट लेकर आ रही है। फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज़ कर दिया गया है। फैंस पोस्टर को देखते ही एक्साइटेड हो गए हैं। लेकिन पोस्टर में अली फजल नजर नहीं आ रहे हैं। इसपर फैंस ने सवाल करना शुरू कर दिया की क्या इस बार अली फजल फिल्म में नजर नहीं आएंगे। फैंस के इन सवालों पर आखिकार अली फजल ने चुप्पी तोडी और कहा की वो माफी चाहते हैं की वो इस बार फुकरे 3 में दर्शकों का मनोरंजन नहीं कर पाएंगे। इसके बाद उन्होंने अपने ना होने की वजह की तरफ भी इशारा दिया।
फैंस के लगातार सवालों पर अली फजल ने दिया जवाब
गौरतलब है की फुकरे फिल्म के पहले दो पार्ट्स में अली फजल भी मुख्य भूमिका में रहे हैं। हाल ही में फुकरे 3 का पोस्टर रिलीज़ होने के बाद फैंस का उत्साह उदासी में बदल गई। जब उन्होंने अली फजल को पोस्टर में नहीं पाया। बहारहाल अली फजल ने इस बात की गंभीरता को समझते हुए खुद खुलासा किया और कहा,” माफ करना साथियों , इस बार नहीं। जफर भाई को कभी कभी गुड्डू भैया भी बनना पड़ता है। कभी कभी एक साथ दो चीजें आ जाती हैं। मैं हमेशा फुकरे रहूंगा, तो मैं आपके आसपास ही रहूंगा। लेकिन इस बार बड़े परदे पर नजर नहीं आऊंगा। मैं भी फुकरे 3 का हिस्सा बनना चाहता था लेकिन टाइट शेड्यूल के चलते ऐसा ही ना सका।”
अली फजल ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा की “वो जल्द ही लौटेंगे, जितना आप सोच भी नहीं सकते शायद उससे भी जल्दी। आप लोगों का मनोरंजन करने के लिए जफर एक छोटा सा चक्कर लगाकर जरूर लौटेगा।”
फुकरे 3 में कौन कौन
इंटरटेनमेंट का ट्रिपल डोज लेकर फुकरे 3 इस बार जन्माष्टमी यानी 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा और मनजोत सिंह नजर आएंगे। पोस्टर रिलीज के साथ ही फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।