OMG 2: ‘OMG 2’ का ट्रेलर रिलीज, अक्षय की पहचान से लेकर फिल्म की लोकेशन तक CBFC ने किए कई बड़े बदलाव

OMG 2: अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ (OMG 2) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ऐसे में जहां एक तरफ फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ CBFC ने फिल्म में 27 कट लगाते हुए कई अहम बदलाव कर दिए हैं. जिसके [...]

By Sakshi Pandey · 3/8/2023

OMG 2: अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ (OMG 2) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ऐसे में जहां एक तरफ फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ CBFC ने फिल्म में 27 कट लगाते हुए कई अहम बदलाव कर दिए हैं. जिसके चलते फिल्म के मेकर्स और CBFC के बीच चल रही कॉन्ट्रोवर्सी और बढ़ गई है.

बता दें कि, CBFC ने फिल्म के ट्रेलर को U/A सर्टिफिकेट दिया है. जिसके तहत 12 साल के बच्चे बिना पेरेंट्स की पर्मीशन के इस फिल्म को नहीं देख सकते हैं. वहीं इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका निभा रहे थे. जिसके बाद CBFC ने फिल्म में बदलाव करते हुए अक्षय को भगवान शिव की बजाय उनके दूत के रूप में दिखाने का आदेश दिया है.

CBFC की इस मांग को ट्रेलर में भी साफ देखा जा सकता है. जिसकी शुरुआत भगवान शिव से होती है. जहां भगवान शंकर नंदी को अपने एक गंढ़ के साथ पृथ्वी पर जाने का आदेश देते हैं. इसके बाद ट्रेलर में अक्षय कुमार की एंट्री देखने को मिलती है. वहीं फिल्म में अक्षय कुमार के मेडिटेशन, नहाने और चमत्कारी सीन पर भी CBFC ने कट लगा दिया है. साथ ही फिल्म में नग्नता की जगह पर नागा साधुओं को दर्शाया गया है.

ये भी पढ़ें – सनी देओल से क्यों जलता है बॉलीवुड? ‘गदर 2’ को घबरा गए हैं तारा सिंह, संजय दत्त के बारे में कही ये बात

इसके अलावा CBFC ने फिल्म से शिवलिंग, भगवत गीता, पांडव, कृष्ण, गोपियां और रासलील से जुड़े डायलॉग्स को भी निकालने का आदेश दिया है. इसके अलावा फिल्म की कहानी को महाकाल की नगरी उज्जैन के ईर्द-गिर्द घूमते दिखाया गया था. मगर अब इसे उज्जैन से बदलकर किसी अंजान जगह का नाम दे दिया गया है.

बता दें कि, अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अभिनेत्री यामी गौतम भी लीड रोल निभा रहे हैं. वहीं ये फिल्म 11 अगस्त के दिन पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full