OMG! सम्राट पृथ्वीराज के फ्लॉप होने पर रो पड़े थे अक्षय कुमार, निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने खोला बड़ा राज
Akshay Kumar: साल 2022 में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज रिलीज हुई थी. जिसका निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया था. कोरोना काल के बाद रिलीज हुई इस फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें थीं. मगर फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल दिखाने में नाकामयाब साबित हो गई थी.
Akshay Kumar: साल 2022 में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज रिलीज हुई थी. जिसका निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया था. कोरोना काल के बाद रिलीज हुई इस फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें थीं. मगर फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल दिखाने में नाकामयाब साबित हो गई थी. वहीं मूवी रिलीजिंग के दो साल बाद निर्देशक चंद्रप्रकाश ने एक बड़े खुलासा किया है.
अक्षय की आंखों में आए आंसू
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चंद्रशेखर ने बताया कि, उन्होंने पृथ्वीराज की असफलता के बाद बेहद महत्वपूर्ण सबक सीखा है. एतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने से बचना चाहिए. चंद्रशेखर का कहना है कि, फिल्म बेशक असफल हो गई. मगर उन्होंने अक्षय को नेश्नल आइकॉन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. चंद्रशेखर ने बताया कि, जब फिल्म की आलोचना हो रही थी. तो उन्होंने अक्षय कुमार का इमोशनल रिएक्शन देखा था. अक्षय की आंखों में आंसू आ गए थे. सफल अभिनेता होने के बावजूद उन्होंने सभी आलोचनाओं को सिर झुका कर स्वीकार किया था.
चंद्रशेखर द्विवेदी ने यहां तक कहा कि, फिल्म रिलीज होने से पहले ही ऑडियन्स ने कुछ चीजों को लेकर टिप्पणियां करनी शुरु कर दी थी. अक्षय कुमार के कैरेक्टर से लेकर अक्षय और मानुषी चिल्लर की उम्र में बड़े अंतर के चलते लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे. पृथ्वीराज की मूछों से लेकर उनके बॉडी फिगर को मैच ना करने की वजह से ही लोग अपसेट थे. आज पीछे मुड़कर देखकर पर फिल्म से जुड़ी कई खामियां नजर आती हैं.
अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता अभी स्काई फोर्स में नजर आएंगे. जिसमें अक्की के साथ सारा अली खान और निम्रित कौर स्क्रीन शेयर करेंगी. वहीं वेलकम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म वेलकम टू द जंगल में भी अक्षय कुमार लगभग दो दशकों बाद रवीना टंडन के साथ काम करेंगे. इसके अलावा अली अब्बास जफर की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में भी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी देखने को मिलेगी. वहीं रोहित शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन में अक्षय का स्पेशल अपीयरेंस मौजूद रहेगा.