Exclusive: लंदन में शुरु हुई अक्षय कुमार की अगली फिल्म ‘खेल खेल में’ की शूटिंग, कहा – ‘मुस्कुराने के अलावा खुद को नहीं रोक सकता’

Akshay Kumar: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बॉलीवुड के सबसे व्यस्त एक्टर्स में से एक हैं. अक्षय साल में लगभग 3-4 फिल्मों की शूटिंग करते हैं. वहीं अक्षय और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ हाल ही में रिलीज हुई थी. हालांकि अक्की की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस

By Sakshi Pandey · 21/10/2023

Akshay Kumar: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बॉलीवुड के सबसे व्यस्त एक्टर्स में से एक हैं. अक्षय साल में लगभग 3-4 फिल्मों की शूटिंग करते हैं. वहीं अक्षय और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ हाल ही में रिलीज हुई थी. हालांकि अक्की की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल दिखाने में फेल रही. मगर फिल्म की रिलीजिंग के बाद ही अक्षय ने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरु कर दी है. जिसका वीडियो अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.

लंदन पहुंचे अक्षय कुमार

21 अक्टूबर की सुबह अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है. लंदन की गलियों में घूमते हुए अक्षय ने बताया कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘खेल खेल में’ की शूटिंग शुरु कर दी है. इस वीडियो में अक्षय कानों में इयरप्लग लगाए लंदन की सड़कों पर चलते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में अक्षय ने लिखा कि, “जब कैमरा सामने आता है तो मैं मुस्कुराने के अलावा कुछ नहीं कर सकता! #KhelKhelMein के लिए लंदन में पहला दिन, शूटिंग शुरू, आपके प्यार और शुभकामनाओं की जरूरत है”

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’

खिलाड़ी कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘खेल खेल में’ की बात करें तो, फिल्म की घोषणा नवंबर 2022 में की गई थी. मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, आदित्य सील और एमी विर्क मुख्य किरदार में नजर आएंगे. वहीं अक्की की इस फिल्म ने फरदीन खान भी बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं. बता दें कि, खेल खेल में 2016 की इटालियन भाषा की कॉमेडी फिल्म ‘परफेक्ट स्ट्रेंजर्स’ की रीमेक है.

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो खिलाड़ी कुमार जल्दी ही टाइगर श्रॉफ के साथ अली अब्बास जफर की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आएंगे. इसके अलावा अक्षय वेलकम टू द जंगल, स्काई फोर्स, हाउसफुल 5, रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन, सोरारई पोटरू रीमेक और मराठी फिल्म वेदात मराठा वीर डौडले सात में शिवाजी महाराज का किरदार निभाते दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें – सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने एक्टिंग को मारी लात, जानें भाभी करीना कपूर के साथ है कैसा रिश्ता

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full